विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2016

बार-बार शब्द दोहराने से भाषा जल्द सीखते हैं बच्चे

बार-बार शब्द दोहराने से भाषा जल्द सीखते हैं बच्चे
लंदन: अगर आपका बच्‍चा किसी भाषा को सीखने में संघर्ष कर रहा है, तो आप उसे शब्दों को बार-बार दोहरा कर भाषा सिखाएं। एक अध्ययन में यह सलाह दी गई है। इस अध्ययन से पता चला है कि बच्चे उस चीज का नाम आसानी से याद रख सकते हैं जिसे लगातार दोहरा कर बोला गया है। उदाहरण के लिए रात-रात, दिन-दिन आदि।

प्रमुख शोधार्थी ब्रिटेन के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के मिटसुहिको ओटा का कहना है, "हमारे अध्ययन के दौरान पहली बार इस तरह के साक्ष्य मिले हैं कि बच्चे दोहराव के साथ जल्दी शब्द सीखते हैं।"

ओटा कहते हैं, "यही कारण है कि दुनिया की विभिन्न संस्कृतियों में बच्चों को सीखाने के लिए दोहराव वाले शब्दों का प्रयोग किया जाता है। जैसे पा पा, दा दा, मा मा, का का, चा चा आदि"

यह अध्ययन लैंग्वेज लर्निग एंड डेवलपमेंट जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन के दौरान शोध दल 18 महीने के बच्चों पर अध्ययन किया। इसमें शोधकर्ताओं ने विभिन्न तस्वीरों और कंप्यूटर स्क्रीन के माध्यम से बच्चों पर अध्ययन किया।

उनकी आंखों की पुतलियों की रिकार्डिग से यह पता चला कि दोहराव वाले चीजों पर वे ज्यादा ध्यान देते हैं और तेजी से सीखते हैं।
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Words With Repeated Sounds, Babies Learn Language Fast, Mitsuhiko Ota, University Of Edinburgh In Britain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com