विज्ञापन

गर्मियों में स्लो हो गया आपका सीलिंग फैन? अपनाएं ये 4 टिप्स, मिलेगी फर्राटेदार हवा

गर्मियों में पंखा लगातार चलाने से उसकी स्पीड काफी स्लो हो जाती है और हवा काफी कम आती है. ऐसे में आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर पंखे से वापिस फर्राटेदार हवा पा सकते हैं.

गर्मियों में स्लो हो गया आपका सीलिंग फैन? अपनाएं ये 4 टिप्स, मिलेगी फर्राटेदार हवा
पंखे की स्लो स्पीड को कैसे सही करें?
Photo Credit: NDTV

गर्मियों के सीजन में पंखे आमतौर पर हर समय चलते हैं. लगातार चलने के कारण इनकी स्पीड काफी स्लो हो जाती है और हवा काफी कम महसूस होना लगती है. नया पंखा खरीदने के बाद कुछ दिनों तक एकदम फर्राटेदार हवा का आनंद मिलता है, लेकिन समय-समय के साथ-साथ स्पीड काफी कम होने लगती है. ऐसे में इसके पीछे का कारण पंखे की मेंटेनेंस मानी जाती है. अगर समय-समय पर पंखे की मेंटेनेंस करवाते रहेंगे तो पंखे की हवा की स्पीड कम नहीं होगी. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसी कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पंखे से फर्राटेदार हवा पा सकते हैं.

1. ब्लेड्स का अलाइनमेंट

पंखे की स्पीड उसके ब्लेड्स पर काफी ज्यादा निर्भर करती है. अगर पंखे के ब्लेड्स की अलाइनमेंट बिगड़ जाए तो हवा सही नहीं आती है. ऐसे में आप पंखे की ब्लेड्स को सही अलाइन करें. साथ ही अगर कोई पंखुडी ज्यादा मुड़ी है तो उसे ठीक कर दें.

2. कमजोर कैपेसिटर 

पंखे में हवा की स्पीड उसके कैपेसिटर पर भी काफी ज्यादा निर्भर होती है. समय के साथ-साथ इसकी क्षमता कम होती रहती है और पंखे की स्पीड कम हो जाती है. अगर आपका पंखा काफी स्लो चल रहा है, तो किसी इलेक्ट्रिशियन से उसका कैपेसिटर जरूर चेक करवाएं और जरूरत पड़ने पर बदल वादें. 

3. ग्रीस और वायरिंग

नियमित रूप से पंखे की सर्विस कराना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. समय के साथ-साथ पंखे की वायरिंग कमजोर हो सकती है और ग्रीस भी कम हो सकता है. ऐसे में समय के साथ-साथ टेक्नीशियन से पंखे की मेंटेनेंस करवाएं. इससे पुराने पंखे की स्पीड काफी ज्यादा बढ़ सकती है.

4. धूल-मिट्टी

लगातार पंखा चलाने से उसकी पंखुड़ी पर धूल-मिट्टी काफी ज्यादा जम जाती है. इससे ब्लेड्स हैवी हो जाते हैं और स्पीड कम हो जाती है. ऐसे में अगर पंखे पर काफी ज्यादा धूल जमी हुई है, तो उसकी सफाई करें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Gas Burner Cleaning Tips: काले पड़ गए हैं गैस बर्नर? 3 आसान स्टेप में करें साफ, तेज हो जाएगी फ्लेम

यह भी पढ़ें: डेटिंग ऐप CEO की लड़कियों को सलाह, अमीर पुरुषों से शादी मत करना, रहेगा छोड़ देने का डर! इंटरनेट पर छिड़ी बहस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com