विज्ञापन

मनाली के जाम और भीड़ को छोड़िए, इस सर्दी घूम आइए हिमाचल की इन खूबसूरत घाटियों में, गांव का सुकून जीत लेगा दिल

दिसंबर में मनाली के ट्रैफिक जाम और भीड़ से बचना चाहते हैं तो हिमाचल की सैंज और तीर्थन घाटी घूम सकते हैं. यहां शांगढ़, जिभी, गुशैनी और शोजा के खूबसूरत नजारे, गांव का सुकून मिलेगा.

मनाली के जाम और भीड़ को छोड़िए, इस सर्दी घूम आइए हिमाचल की इन खूबसूरत घाटियों में, गांव का सुकून जीत लेगा दिल
सैंज और तीर्थन घाटी में मिलेगा गांव वाला सुकून
ndtv

दिसंबर आते ही पहाड़ों पर घूमने का प्लान बनने लगता है. कोई क्रिसमस मनाने की तैयारी करता है तो कोई नए साल का स्वागत बर्फीली वादियों में करना चाहता है. लेकिन मनाली पहुंचते-पहुंचते कई बार लंबा ट्रैफिक जाम और पर्यटकों की भीड़ छुट्टियों का मजा किरकिरा कर देती है. अगर आप भी इस बार पहाड़ों में शांति, छोटे गांव, नदी की कलकल और लकड़ी के पुराने पहाड़ी घरों के बीच वक्त बिताना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश की सैंज और तीर्थन घाटी का रुख कर सकते हैं.

सैंज और तीर्थन घाटी में मिलेगा गांव वाला सुकून

कुल्लू के पास बसी ये दोनों घाटियां अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और शांत माहौल के लिए जानी जाती हैं. यहां ऊंचे पहाड़ों के बीच छोटे-छोटे गांव, बहती नदियां, हरे मैदान और पहाड़ी घर देखने को मिलते हैं. ऑट टनल से पहले लारजी जलाशय की तरफ जाने वाला रास्ता इन घाटियों तक पहुंचाता है. यहां से एक रास्ता सैंज नदी के किनारे शांगढ़ की ओर जाता है जबकि दूसरा बंजार, जिभी और गुशैनी की तरफ निकलता है.

दिसंबर में कहां-कहां घूम सकते हैं?

सैंज घाटी का शांगढ़ अपने बड़े हरे मैदान और सांगचुल महादेव मंदिर के लिए मशहूर है. यहां गांव की सादगी और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं. वहीं, तीर्थन घाटी में बंजार, जिभी और गुशैनी घूम सकते हैं. गुशैनी से पैदल रास्ते के जरिए छोई झरने तक पहुंचा जा सकता है. शोजा भी पहाड़ों के शानदार नजारों के लिए जाना जाता है. यहां से ग्रेट हिमाालयन नेशनल पार्क घूमने का विकल्प भी है.

सर्दियों में कैसा रहता है मौसम

दिसंबर में यहां रात का तापमान करीब 0 से 5 डिग्री और दिन का तापमान 12 से 16 डिग्री तक रह सकता है. सुबह पाला पड़ने की संभावना रहती है. जलोड़ी दर्रा करीब 3,120 मीटर की ऊंचाई पर है. ज्यादा बर्फबारी होने पर यहां का रास्ता बंद हो सकता है. इसलिए नििकलने से पहले सड़क की स्थिति जरूर जांच लें.

ये भी पढ़ें- Best Snowfall Places in India: दिसंबर से फरवरी के बीच देखनी है बर्फबारी? भारत की इन 9 जगहों पर जरूर बनाएं घूमने का प्लान

दिल्ली से कैसे पहुंचें

दिल्ली से ऑट जंक्शन तक सड़क मार्ग से पहुंचने में करीब 10 से 12 घंटे लग सकते हैं. दिल्ली से मनाली जाने वाली कुछ वोल्वो बसें ऑट पर उतारती हैं. यहां से सैंज, बंजार और गुुशैनी के लिए टैक्सी या स्थानीय बस ले सकते हैं.

ठहरने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

इन घाटियों में होमस्टे, गेस्ट हाउस और छोटे कॉटेज मिल जाते हैं. गांव में रुकने का असली मजा लेने के लिए स्थानीय होमस्टे चुन सकते हैं. बुकिंग से पहले हीटर, गर्म पानीी और बिजली की सुविधा पूछ लें. गर्म कपड़े, जैकेट और आरामदायक जूते साथ रखें. बर्फबारी के दौरान रास्तों की स्थितिि बदल सकती है इसलिए मौसम और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी देखकर ही यात्रा करें.

ये भी पढ़ें- राजस्थान के इस गांव में सिर कटने और कीलों पर लेटने के दिखते हैं करतब, जानें दिल्ली से कैसे पहुंचें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sainj Valley, Tirthan Valley
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com