विज्ञापन

गंजे सिर पर जल्दी बाल कैसे उगाएं? एलोवेरा और मेथी का यह जादुई तेल उगा देगा काले और घने बाल, ऐसे बनाएं

जल्दी से बाल उगाने के लिए क्या करें? बाल झड़ रहे हैं लगातार तो घर पर बना लें यह जादुई तेल. कुछ ही द‍िनों गंजे सर पर भी उग आएंगे बाल.

गंजे सिर पर जल्दी बाल कैसे उगाएं? एलोवेरा और मेथी का यह जादुई तेल उगा देगा काले और घने बाल, ऐसे बनाएं
टकले में बाल कैसे उगाएं?

Hair Growth Oil: बाल झड़ झड़ कर सर गंजा हो गया है और आपने सब कुछ करके देख ल‍िया है, लेक‍िन बालों का झड़ना बंद नहीं हो रहा है तो अब आप यह रामबाण तेल इस्‍तेमाल करना शुरू कर दें. आपको 15 द‍िन में ही असर द‍िखने लगेगा. वैसे कुछ चीजें हैं जो बालो का झड़ना रोककर हेयर ग्रोथ को तेज कर देता है. इसमें खासकर एलोवेरा और मेथी शाम‍िल हैं. र‍िसर्च के मुताब‍िक एलोवेरा और मेथी का ऑयल बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद (Hair Growth Tej Karne Ka Upay ) करते हैं और उसे घना और काला भी रखते हैं. इस तेल को आप घर में तैयार (Aloe Vera and Fenugreek Ka Oil Kaise Banaye) कर सकते हैं. एलोवेरा और मेथी का तेल और उससे क्या फायदा (Aloe Vera and Fenugreek Ka Oil Se Fayda) होगा आप ये ही सोच रहे हैं, तो बाल उगाने का यह तरीका दादी का तगड़े वाला नुस्‍खा है. अगर ऐसे तेल आप ने बना ल‍िया तो समझ‍िए कुछ ही द‍िनों में आपको अपने स‍िर पर पर‍िणाम द‍िखने लगेंगे. तो चल‍िए जानते हैं इस तेल को बनाने का सही तरीक क्‍या है 

एलोवेरा और मेथी का तेल कैसे बनाएं (How to make aloe vera and fenugreek oil)

आप सबसे पहले एलोवेरा की 2 से 3 बड़ी पत्तियां लें और उसे अच्छे से साफ कर लें. अब इन पत्तियों को बीच से काट लें, लेक‍िन अंतिम सिरा जुड़ा रहें. कटे हुए हिस्से में मेथी के दाने डालकर पत्ते को धागे की मदद से अच्‍छे से बांध लें. इन पत्तों को 3 से 4 दिन के लिए रख दें. जब मेथी के दाने अंकुरित हो जाएं तो उन्हें हटा दें. अब एलोवेरा के पत्तों को काट लें. नारियल तेल में एलोवेरा, मेथी के दाने, कुछ लौंग और कटे प्याज डालकर तब तक उबालते रहे, तब तक तेल का रंग ना बदल जाए. मिश्रण को ठंडा करें और मिक्सी में पीस लें. अब मिश्रण को छान लीजिए. हो गया एलोवेरा और मेथी का मैजिकल हेयर ऑयल तैयार है.

Add image caption here

Add image caption here

बालों में मेथी और एलोवेरा लगाने से क्या होता है ( Benefits of aloe vera and fenugreek in hair growth)

एलोवेरा और मेथी में मौजूद पोषक तत्वों से बाल मजबूत, शाइनी और घने होते हैं और बालों की समस्याएं भी दूर होती हैं. मेथी और एलोवेरा में मौजूद विटामिन ई, के और फोलेट बालों को घना बनाने के साथ जड़ों से मजबूत करता है. मेथी में फाइटोएस्ट्रोजेन होता है, जो बालों के डैमेज होने से रोकता है. एलोवेरा से स्कैल्प की खुजली की परेशानी भी कम होती है और स्कैल्प के हेल्दी रहने से डैंड्रफ की समस्या कम हो जाती है.बालों में मेथी और एलोवेरा का तेल लगाने से बाल मजबूत होते हैं, झड़ना कम होता है और बालों को गहरा पूरा पोषण मिलता है. 

यह भी पढ़ें:- नवंबर में कहां घूमने जाएं, पहाड़, बीच, जंगल और आध्यात्मिक यात्रा के लिए 5 शानदार डेस्टिनेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com