विज्ञापन

ये 5 साइन दिखें, तो समझ जाएं Genius है आपका बच्चा, Child Psychologist ने बताया कब नहीं करनी चाहिए रोक-टोक

चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट श्वेता गांधी ने बच्चों से जुड़ी 5 ऐसी बातें बताई हैं, जो उनके तेज दिमाग का साइन हो सकती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

ये 5 साइन दिखें, तो समझ जाएं Genius है आपका बच्चा, Child Psychologist ने बताया कब नहीं करनी चाहिए रोक-टोक
बच्चे की इन 5 बातों को न करें नजरअंदाज
(Photo Credit: Freepik)

हर बच्चा अलग होता है. कोई कम बोलता है तो कोई पूरे दिन सवाल पूछता रहता है. कोई एक जगह बैठना पसंद नहीं करता तो कोई हर छोटी बात पर रो पड़ता है. अक्सर माता-पिता इन आदतों को जिद या शरारत समझ लेते हैं और बच्चों को बार-बार टोकने लगते हैं. लेकिन हर बार ऐसा करना सही नहीं होता. मशहूर चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट श्वेता गांधी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में साइकोलॉजिस्ट कहती हैं, बच्चों की कुछ आदतें इस बात का इशारा हो सकती हैं कि उनका दिमाग तेजी से सीखता और सोचता है. श्वेता गांधी ने 5 बातों का जिक्र किया है, जो बच्चे के जीनियस होने का साइन हो सकती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

नंबर 1- अगर बच्चा बहुत बातें करता है

श्वेता गांधी कहती हैं, अगर आपका बच्चा पूरे दिन सवाल पूछता रहता है, हर चीज के बारे में जानना चाहता है और खूब बातें करता रहता है, तो उसे चुप कराने की बजाय उसकी बात सुनें. ऐसे बच्चों का दिमाग तेजी से काम करता है. वे हर नई चीज को समझना चाहते हैं. उनकी यही आदत उन्हें सीखने में आगे बढ़ाती है.

नंबर 2- अगर बच्चा एक जगह बैठ नहीं पाता

कुछ बच्चे हर समय दौड़ते-भागते रहते हैं. वे ज्यादा देर तक एक जगह नहीं बैठते. कई माता-पिता इसे गलत आदत मान लेते हैं. लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार, कई बच्चों का दिमाग तब सबसे अच्छा काम करता है, जब उनका शरीर भी एक्टिव रहता है. इसलिए हर बार उन्हें डांटना सही नहीं है.

नंबर 3- अगर बच्चा दिन में सोना पसंद नहीं करता

श्वेता गांधी के अनुसार, जिन बच्चों का दिमाग बहुत एक्टिव होता है, उन्हें आराम करने में थोड़ा समय लगता है. उनकी जिज्ञासा उन्हें हर समय कुछ नया देखने और सीखने के लिए तैयार रखती है. ऐसे में बच्चा सोना भी पसंद नहीं करता है.

नंबर 4- अगर बच्चा खाने की टेबल पर ज्यादा देर नहीं बैठता

अगर आपका बच्चा खाना खाते समय बार-बार उठ जाता है या ज्यादा देर तक एक जगह नहीं बैठ पाता, तो उसे जिद्दी कहना सही नहीं है. एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ बच्चों को एक जैसा काम जल्दी बोर कर देता है. वे हर चीज में कुछ नया ढूंढ़ना चाहते हैं. ऐसे में उन्हें प्यार से समझाना ज्यादा बेहतर होता है.

नंबर 5- अगर बच्चा छोटी-छोटी बात पर रो पड़ता है

इन सब से अलग कई बच्चे बहुत जल्दी रो देते हैं या बातों को दिल से लगा लेते हैं. ऐसा होना हमेशा कमजोरी की निशानी नहीं होती. एक्सपर्ट के मुताबिक, तेज दिमाग वाले कई बच्चे भावनाओं को भी बहुत गहराई से महसूस करते हैं. इसलिए ऐसे बच्चों को डांटने की बजाय उनकी भावनाओं को समझना जरूरी है.

यहां देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें- हर पिता को अपनी बेटी के साथ जरूर करने चाहिए ये 5 काम, Parenting Coach ने बताया तभी मजबूत होगा रिश्ता
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting News, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com