विज्ञापन

6 महीने, 1 साल या दो साल... बच्चों की Breastfeeding कब बंद कराएं? पीडियाट्रिशियन ने बताई जरूरी टिप्स

बच्चे के विकास और इंफेक्शन्स से बचाने के लिए ब्रेस्टफीडिंग कराना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. साथ ही इससे मां और बच्चे के बीच मजबूत रिश्ता भी बनता है.

6 महीने, 1 साल या दो साल... बच्चों की Breastfeeding कब बंद कराएं? पीडियाट्रिशियन ने बताई जरूरी टिप्स
बच्चों को कब तक कराएं ब्रेस्टफीडिंग?
Photo Credit: NDTV

नवजात शिशु के लिए ब्रेस्टफीडिंग बहुत ज्यादा जरूरी होती है. मां के दूध में कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट, प्रोटीन, एंजाइम, विटामिन, मिनरल, एंटीबॉडी, हार्मोन समेत कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चों के विकास के लिए काफी ज्यादा जरूरी होते हैं. लेकिन अक्सर माताओं के मन में यह सवाल आता है कि आखिर बच्चों की ब्रेस्टफीडिंग कब बंद करनी चाहिए. आज हम आपको इसी का जवाब देने जा रहे हैं. इसकी जानकारी पीडियाट्रिशियन डॉक्टर रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर कर दी है.

बच्चों को कब तक कराएं ब्रेस्टफीडिंग?

डॉक्टर रवि बताते हैं कि अगर मां सही समय तक ब्रेस्टफीडिंग नहीं देती हैं तो बेबी की ग्रोथ में भी असर पड़ता है, बेबी को बार-बार इंफेक्शन्स भी होते हैं और इमोशनल बॉन्ड भी बेबी और मां के अंदर थोड़ा कम डेवलप होता है. उन्होंने आगे बताया कि सभी पीडियाट्रिक ऑर्गेनाइजेशन का ये मानना है कि बच्चों को केवल 6 महीने तक ब्रेस्टफीड कराना चाहिए. साथ ही 6 महीने से 2 साल तक ब्रेस्टफीड और आहार दे सकते हैं.

Add image caption here

2 साल तक जारी रखें ब्रेस्टफीडिंग

डॉक्टर रवि ने बताया कि कम से कम 2 साल तक बच्चों की ब्रेस्टफीडिंग जारी रहनी चाहिए. इससे बेबी की इम्यूनिटी मजबूत होती है, संक्रमणों और बीमारियों से बचाव होता है. साथ ही इससे मां और बच्चे के बीच मजबूत रिश्ता भी बनता है. 

जरूरी बात

पीडियाट्रिशियन के अनुसार 6 महीने के बाद बच्चे को केवल ब्रेस्टफीडिंग कराना पर्याप्त नहीं होता. स्तनपान के साथ-साथ पौष्टिक और उम्र के अनुसार ऊपरी आहार भी देना जरूरी है, ताकि उसकी पोषण संबंधी जरूरतें पूरी हो सकें. हर मां और बच्चे का सफर अलग होता है, इसलिए स्तनपान छुड़ाने का निर्णय बच्चे की जरूरतों और मां की सुविधा को ध्यान में रखकर लेना चाहिए. इसके अलावा अगर आप बच्चे के पोषण को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो पीडियाट्रिशियन से जरूर सलाह लें.

यह भी पढ़ें: हर पिता को अपनी बेटी के साथ जरूर करने चाहिए ये 5 काम, Parenting Coach ने बताया तभी मजबूत होगा रिश्ता

यह भी पढ़ें: छोटे बच्चे का कान कैसे साफ करें? पीडियाट्रिशियन ने बताई पैरेंट्स के लिए जरूरी बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Parenting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com