विज्ञापन

छोटे बच्चे को कब से कराएं ब्रश? जानें बेबी के दांत साफ करने की सही उम्र और जरूरी टिप्स

छोटी उम्र से ही बच्चों की डेंटल केयर पर ध्यान देना पैंरेंट्स के लिए बेहद जरूरी होता है. माता-पिता को बच्चों की ओरल हाइजीन के लिए सही तरह का टूथपेस्ट और टूशब्रश जरूर इस्तेमाल करना चाहिए.

छोटे बच्चे को कब से कराएं ब्रश? जानें बेबी के दांत साफ करने की सही उम्र और जरूरी टिप्स
किस उम्र से बच्चों को ब्रश करवाएं?
Photo Credit: NDTV

छोटे बच्चों की डेंटल केयर बेहद जरूरी होती है. बच्चों के दांतों की सही देखभाल जितनी जल्दी शुरू की जाए, उतना ही बेहतर माना जाता है. ऐसे में अक्सर कई माता-पिता इस उलझन में रहते हैं कि आखिर छोटे बच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना शुरू करना चाहिए. साथ ही कौन सा टूथब्रश और टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए. बता दें कि अगर शुरुआत से ही बच्चों में ओरल हाइजीन की आदत डाली जाए, तो भविष्य में दांतों से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है. आज हम आपको बच्चों को ब्रश कराने की जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी पीडियाट्रिशियन डॉक्टर रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है. आइए जानते हैं...

छोटे बच्चे को कब से शुरू कराएं ब्रश?

डॉक्टर रवि मलिक बताते हैं कि बच्चे को 6 महीने के बाद में ब्रश कराना शुरू कर देना चाहिए. साथ ही जैसे बच्चे का पहला दांत आ जाए, बच्चे को रोज ब्रश करवाना चाहिए

कैसे होना चाहिए बच्चे का टूथब्रश?

डॉक्टर रवि मलिक बताते हैं कि बच्चे का जो ब्रश है वो बहुत अट्रैक्टिव और कलरफुल होना चाहिए. इसके अलावा बच्चे के मुताबिक टूथब्रश का हेड छोटा, ब्रिसल्स उसके बहुत सोफ्ट होने चाहिए.

कितना और कौन सा टूथपेस्ट इस्तेमाल करें?

डॉक्टर रवि ने बताया कि 6 महीने से 3 साल तक के बच्चे के लिए केवल चावल के दाने जितना टूथपेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही 3 से 6 साल तक के बच्चे को ब्रश कराने के लिए मटर के दाने जितना टूथपेस्ट इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा टूथपेस्ट का सेलेक्शन भी बहुत सिंपल है. पैरेंट्स को बच्चे के लिए हमेशा ऐसा टूथपेस्ट लेना चाहिए जिसमें फ्लोराइड की मात्रा 1000 पीपीएम हो. वहीं, 6 साल के बाद बच्चे एडल्ट साइज का टूथपेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं.

जरूरी बातें

  • ब्रश के बाद बच्चा टूथपेस्ट को जरूर थूक दें, अंदर निगले नहीं.
  • अगर बच्चा चावल के दाने जितना टूथपेस्ट निगल भी लेता है, तो इससे कोई नुकसान नहीं होगा.
  • हर 4 महीने के बाद ब्रश को बदल देना चाहिए, क्योंकि ब्रिसल्स बहुत हार्ड हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: भारी किवाड़, बड़ी कुंडी और सांकल... आखिर क्यों खत्म हो गई नक्काशीदार दरवाजा की वो शाही पहचान 

यह भी पढ़ें: सांप किस गंध से सबसे ज्यादा नफरत करते हैं? सांप भगाने के लिए कौन से पौधे लगाने चाहिए, जा‍न‍िए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Parenting Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com