मानसून आते ही मौसम भले ही ठंडा हो जाता है, लेकिन हवा में नमी (Humidity) काफी बढ़ जाती है. यही नमी घर के अंदर चिपचिपाहट, सीलन की बदबू और घुटन जैसा एहसास बढ़ा देती है. अब, इससे राहत पाने के लिए कई लोग AC को Cool Mode पर चला देते हैं. हालांकि, कूल मोड पर AC कमरे को जल्दी ठंडा तो कर देता है, लेकिन इसके बाद भी चिपचिपाहट और सीलन की बदबू नहीं जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं इस मौसम में AC को किस मोड पर चलाना सबसे ज्यादा सही रहेगा.
बारिश के मौसम में AC को किस मोड पर चलाना चाहिए?
इस मौसम में AC का ड्राई मोड सबसे ज्यादा काम आता है. बारिश के दिनों में सबसे बड़ी परेशानी गर्मी नहीं, बल्कि उमस और नमी होती है. जब हवा में नमी बढ़ जाती है, तो कमरा चिपचिपा महसूस होने लगता है और सीलन की बदबू आने लगती है. ऐसे में Dry Mode हवा से अतिरिक्त नमी को कम करने का काम करता है. अगर बाहर लगातार बारिश हो रही है या घर में सीलन महसूस हो रही है, तो यह मोड काफी मददगार साबित हो सकता है.
AC का Dry Mode कैसे काम करता है?Dry Mode को खासतौर पर ज्यादा नमी वाले मौसम के लिए बनाया गया है. इस मोड में AC का कंप्रेसर और फैन लगातार तेज स्पीड से नहीं चलते हैं, बल्कि जरूरत के हिसाब से ऑन और ऑफ होते रहते हैं. इसका कमरे में ठंडक भी बनी रहती है और उमस भी कम हो जाती है.
और भी हैं कई फायदेनमी को कम करने से अलग AC के इस फीचर के और भी कई फायदे हैं. जैसे-
जरूरत से ज्यादा ठंडक नहीं होतीCool Mode की तरह Dry Mode कमरा बहुत ज्यादा ठंडा नहीं करता है. इसलिए लंबे समय तक AC चलाने पर भी बहुत ज्यादा ठंड नहीं लगती और कमरे का तापमान संतुलित बना रहता है.
बिजली की बचतDry Mode में कंप्रेसर लगातार नहीं चलता, जरूरत पड़ने पर ही काम करता है. इसी वजह से बिजली की खपत भी कम होती है.
रात में अच्छी नींद आती हैबारिश के मौसम में उमस की वजह से रात में नींद ठीक से नहीं आती. Dry Mode कमरे को आरामदायक बनाए रखता है, जिससे बिना ज्यादा ठंड के अच्छी और सुकूनभरी नींद मिल सकती है.
घर का सामान भी रहता है सुरक्षितइन सब से अलग ज्यादा नमी का असर सिर्फ लोगों पर नहीं, बल्कि घर के सामान पर भी पड़ता है. लकड़ी का फर्नीचर, कपड़े, किताबें और दीवारें सीलन की वजह से खराब होने लगती हैं. Dry Mode अतिरिक्त नमी कम करके इन चीजों को भी लंबे समय तक बेहतर स्थिति में रखने में मदद करता है.
कब चलाएं Dry Mode और कब Cool Mode?अगर बाहर बारिश हो रही है, मौसम ठंडा है लेकिन उमस ज्यादा है, तो Dry Mode सबसे अच्छा विकल्प है. वहीं, अगर बाहर तेज गर्मी पड़ रही है और तापमान बहुत ज्यादा है, तो Cool Mode बेहतर रहेगा क्योंकि उसका काम कमरे को तेजी से ठंडा करना होता है.
यह भी पढ़ें- लैंडस्लाइड, भारी बारिश...मानसून के दौरान न करें इन जगहों पर ट्रैवल, सफर करना पड़ जाएगा भारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं