विज्ञापन

Starter Marriage: अब शादी भी 'ट्रायल मोड' में! रास ना आए तो 5 साल में टूट जाए रिश्ता, क्या है स्टार्टर मैरिज?

Starter Marriage Define: बदलते दौर के साथ रिलेशनशिप के नए-नए ट्रेंड्स दिन दिनों देखने को मिल रहे हैं. इन्हीं में से एक 'स्टार्टर मैरिज' भी है. यह एक नया शब्द है जो आजकल काफी चर्चा में है. इस नाम को ईजाद सबसे पहले पत्रकार डेबोरा शूपैक ने साल 1994 में अपने एक लेख में किया था.

Starter Marriage: अब शादी भी 'ट्रायल मोड' में! रास ना आए तो 5 साल में टूट जाए रिश्ता, क्या है स्टार्टर मैरिज?
स्टार्टर मैरिज का मतलब क्या है
ndtv

भारत में शादी को अटूट बंधन माना जाता है, लेकिन विदेश में खासकर पश्चिमी देशों में ऐसा नहीं है. वहां शादियों को लेकर अगल-अलग राय हैं. यहीं वजह है कि वहां शादियों को लेकर ट्रेंड भी बदलते रहते हैं. आजकल एक नया ट्रेंड चर्चा में हैं 'स्टार्टर मैरिज'. आइए जानते हैं क्या है स्टार्टर मैरिज...

क्या है स्टार्टर मैरिज?

'स्टार्टर मैरिज' एक नया शब्द है जो आज कल काफी चर्चा में है. इसके बारे में बता दें कि 'स्टार्टर मैरिज' ऐसी पहली शादी को कहा जाता है कि जो आमतौर पर 5 साल या उससे कम समय तक चलती है. यह शादी बिना बच्चों के तलाक पर खत्म हो जाती है और लोग उस अनुभव को सीख मानकर आगे बेहतर रिश्ते की ओर बढ़ते हैं. हालांकि, भारत में 'स्टार्टर मैरिज' का चलन अभी काफी कम है. पश्चिमी देशों के मुकाबले भारत में इस तरह के रिश्ते को लेकर नजरिया काफी अलग है. यही वजह है कि भारत में ऐसे मामले ना के बराबर हैं.

किसने दिया यह शब्द

जानकारी के मुताबिक इस शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स में किया गया था. इस नाम को ईजाद पत्रकार डेबोरा शूपैक ने साल 1994 में अपने एक लेख में किया था. लेकिन कुछ समय से यह नया शब्द लोगों को बीच काफी चर्चा में आ गया है.

यह भी पढ़ें: बारिश में कपड़ों से आने लगी अजीब सी बदबू? बाल्टी में डाल दें ये 5 रुपये की चीज, खुशबू से महक उठेंगे कपड़े

इस रिलेशनशिप का क्या है उद्देश्य

जानकारी के अनुसार, आजकल के युवा 'स्टार्टर मैरिज'को एक अनुभव की तरह ले रहे हैं. इसका मतलब यह है कि लोग कुछ समय के लिए शादी करते हैं और देखते हैं कि क्या दोनों एक साथ लंबे समय तक इस रिश्ते को चला पात हैं. अगर इस रिलेशन की बात करें तो करीब यह रिलेशन करीब 5 साल या उससे कम तक चलता है. इस बीच अगर दोनों के बीच कोई कहासुनी हो जाती है तो वो इस रिलेशनशिप को तलाक पर खत्म कर अलग-अलग जीवन शुरू करते हैं. अगर दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहता है तो वो इस रिश्ते को आगे बढ़ाते है.

यह भी पढ़ें: आम के गूदे और दही से बना लें होममेड फेस पैक, निखर जाएगा चेहरा, स्किन करेगी ग्लो 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Marriage, Marriage Act, Divorce
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com