विज्ञापन

रात को सोने से पहले नाभि में लगाएं सिर्फ 2 बूंद तेल, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते...

Navel Oiling Benefits: शरीर के इस केंद्रीय बिंदु यानी नाभि का इंसान के ओवरऑल हेल्थ और लाइफस्टाइल के साथ जुड़ाव होता है. अगर आप रोजाना नाभि में तेल लगाते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

रात को सोने से पहले नाभि में लगाएं सिर्फ 2 बूंद तेल, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते...
Navel Oiling Benefits: नाभि में तेल की मालिश करने के फायदे.

Benefits of Applying Oil to the Navel: आयुर्वेद में इलाज के कई ऐसे सरल तकनीकें हैं, जिसमें प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर बीमारियों का इलाज किया जाता है. नाभि में तेल की मालिश ऐसी ही एक तकनीक है. इस तकनीक में नाभि के भीतर और उसके आसपास थोड़ी मात्रा में गुनगुने तेल से धीरे-धीरे मालिश की जाती है. यह इस मान्यता पर आधारित है कि शरीर के इस केंद्रीय बिंदु का इंसान के ओवरऑल हेल्थ और लाइफस्टाइल के साथ जुड़ाव होता है. आज भी दादी-नानी नाभि में तेल लगाने की सलाह देती हैं. इससे शरीर को एक नहीं ब्लकि कई फायदे होते हैं. पाचन तंत्र दुरुस्त करने के साथ ही ये पीरियड क्रैंप से राहत देने में भी मदद करता है. इसके कई अन्य फायदे भी हैं. हाल ही में realgauravchauhan ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर इसके फायदे बताएं. 

Latest and Breaking News on NDTV

नाभि में तेल लगाने के फायदे- (Benefits of Applying Oil to the Navel)

1. पाचन को बेहतर बनाने में मददगार-

नाभि में तेल लगाने का संबंध पाचन स्वास्थ्य से बहुत गहरा माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह पाचन अग्नि को संतुलित करने और पेट फूलने, गैस और कब्ज जैसी आम समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. कैस्टर ऑयल या ऑलिव, बादाम ऑयल या कुछ न हो तो सरसों का तेल नाभि में लगाएं. नारियल जैसे ठंडी तासीर वाले तेल एसिडिटी को शांत करने में मददगार हो सकते हैं. 

यहां देखें पोस्ट-

2. आती है अच्छी नींद-

नाभि के आस-पास के हिस्से में धीरे-धीरे तेल से मालिश करने से आप रिलैक्स्ड महसूस करेंगे. माना जाता है कि मालिश करने से पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र सक्रिय होता है, जिससे तनाव कम करने और मन में शांति व सुकून का एहसास जगाने में मदद मिल सकती है. रात में नाभि में तेल लगाने से आपको जल्दी नींद आ जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: A.I generated image

3. पीरियड क्रैम्प से राहत-

पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और बेचैनी से राहत पाने के लिए नाभि के आस-पास कुछ खास तरह के तेल लगाए जाते हैं. कैस्टर या सरसों के तेलों में अदरक या क्लेरी सेज जैसी जड़ी-बूटियां मिलाएं. नाभि में कैस्टर ऑयल लगाने से धीरे-धीरे पीरियड रेगुलर होने लगते हैं. साथ ही पीरियड क्रैम्प से भी राहत मिलती है.  

4. स्किन को करता मॉइश्चराइज-

नाभि के आस-पास की स्किन भी शरीर के किसी भी दूसरे हिस्से की तरह ड्राई हो सकती है. कैस्टर नारियल, बादाम या जैतून जैसे नेचुरल ऑयल लगाने से स्किन को सीधे तौर पर नमी मिलती है, जिससे रूखापन, पपड़ी जमना और खुजली जैसी समस्याएं दूर रहती हैं.

ये भी पढ़ें- क्या आपके घर की बालकनी और खिड़की में कबूतरों ने डाल रखा है डेरा, तो अपनाएं ये 9 आसान तरीके, दोबारा कभी नजर नहीं आएंगे...

अस्थमा अटैक आने पर साथ वाले क्या करें? डॉक्टर ने बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com