विज्ञापन

कहीं बर्फ तो कहीं बरसात, और दस्तक देती गर्मी, अप्रैल के उलट-पुलट मौसम में ऐसे बचाएं अपनी सेहत!

पिछले कुछ दिनों में बदले मौसम ने कई रूप दिखाए. कभी ठंड लगती है तो कभी पसीना आने लगता है. इस मौसम में अपने रूटीन में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके खुद को कैसे हेल्दी रख सकते हैं, आइए जानते हैं.

कहीं बर्फ तो कहीं बरसात, और दस्तक देती गर्मी, अप्रैल के उलट-पुलट मौसम में ऐसे बचाएं अपनी सेहत!
मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है.

मार्च का महीना जाते-जाते मौसम में ऐसा ट्विस्ट लेकर आता है कि शरीर भी कंफ्यूज हो जाता है. कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हो रही है, दिल्ली में बारिश हो रही है, और साथ ही गर्मी की शुरुआत भी महसूस होने लगी है. ऐसे बदलते मौसम में सबसे ज्यादा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. कभी ठंड लगती है तो कभी पसीना आने लगता है, जिससे सर्दी-जुकाम, एलर्जी और वायरल जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह समय ज्यादा सेंसिटिव होता है. इसलिए जरूरी है कि हम इस मौसम के बदलाव को समझें और अपने रूटीन में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके खुद को हेल्दी रखें.

ये भी पढ़ें: रोज करें सिर्फ 5 मिनट की ये सांस फूलने वाली एक्सरसाइज, 60% तक कम हो जाएगा इन 8 बीमारियों का खतरा, पढ़ें स्टडी

बदलते मौसम में सेहत का ख्याल कैसे रखें? | How to Take Care of Your Health During Changing Weather?

1. कपड़ों का सही चुनाव करें

इस मौसम में सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी हो सकती है. ऐसे में लेयरिंग (परतों में कपड़े पहनना) सबसे अच्छा तरीका है. जरूरत के हिसाब से कपड़े पहनें या उतारें.

Latest and Breaking News on NDTV

2. इम्यूनिटी मजबूत बनाएं

बदलते मौसम में शरीर जल्दी बीमार पड़ता है, इसलिए इम्यूनिटी मजबूत रखना जरूरी है. अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां, अदरक, हल्दी और तुलसी जैसी चीजें शामिल करें.

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट कॉफी पीना सही है या नुकसानदायक? जानिए एक्सपर्ट की राय

3. पानी पीना न भूलें

मौसम चाहे ठंडा हो या गर्म, शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं. इससे शरीर डिटॉक्स रहता है और बीमारियों से बचाव होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI Generated Image

4. बाहर निकलते समय सावधानी रखें

अगर बारिश हो रही हो या ठंडी हवा चल रही हो तो छाता या हल्का जैकेट साथ रखें. अचानक मौसम बदलने से शरीर को झटका लगता है.

5. नींद और रूटीन सही रखें

अच्छी नींद लेने से शरीर की इम्यूनिटी पावर बढ़ती है. रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें और रेगुलर रूटीन अपनाएं.

6. ठंडी और गरम चीजों का संतुलन रखें

बहुत ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम या ठंडी ड्रिंक्स से बचें, खासकर शाम के समय. साथ ही बहुत ज्यादा गरम और तला-भुना खाने से भी बचना चाहिए.

7. हल्की एक्सरसाइज जरूर करें

योग, वॉक या हल्की एक्सरसाइज से शरीर एक्टिव रहता है और मौसम के बदलाव का असर कम होता है.

मार्च का बदलता मौसम जितना खूबसूरत होता है, उतना ही सेहत के लिए मुश्किल भरा भी. अगर आप थोड़ी सावधानी और सही आदतें अपनाएं, तो इस मौसम का मजा भी ले सकते हैं और खुद को बीमारियों से भी बचा सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com