Shilpa shetty like organic fruits and vegetable : आजकल ऑर्गेनिक फल और सब्जियां (organic food) खाने पर जोर दिया जा रहा है, क्योंकि सेहत के लिहाज से ये बेहद फायदेमंद होते हैं, खाद रहित उपज की वजह से ये सब्जियां बेहद पौष्टिक भी होती हैं. बॉलीवुड की योगा क्वीन शिल्पा शेट्टी एक ऐसी हस्ती हैं जो फ्रेश और हेल्दी फूड का हमेशा समर्थन करती रही हैं. लॉकडाउन के दौरान, उन्होंने अपने हाइड्रोपोनिक किचन गार्डन से झलकियां शेयर की थीं, जहां से शिल्पा को ताजा सब्जियां और फल मिलते हैं. चूंकि शिल्पा सेहत को लेकर इतनी कॉन्शियस हैं, उन्होंने अपने बच्चों को भी यही सिखाया है, उन्होंने बच्चों में भी वही स्वास्थ्य-चेतना पैदा की है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
शिल्पा शेट्टी की ओर से शेयर किए गए एक हालिया वीडियो में, हम देख सकते हैं कि उनके बच्चे ताजा नारियल पानी को देख कर कितने एक्साइटेड हो जाते हैं.
शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "प्यार असली है. नारियाल पानी से.' क्लिप में, हम समीशा और वियान को ताजे नारियल पानी का धैर्यपूर्वक इंतजार करते हुए देखा जा सकता है. एक कर्मचारी कई सारे नारियल लेकर काट रहा है और शिल्पा के दोनों बच्चे उसे गौर से देख रहे हैं. शिल्पा की बेटी समीशा बड़े ही चाव से नारियल पानी के खुलने का वेट करती दिखती हैं. इस दौरान शिल्पा उनसे पूछती हैं, 'तुम कौन सा नारियल पानी लोगी, तो वह इशारे में बताती है, छोटा वाला'. बता दें कि नारियल पानी एक बेहतरीन समर ड्रिंक (summer drink) है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संचार करता है. ये आपको भीतर से हाइड्रेट भी करता है, ये पाचन को बेहतर करने और वजन कम करने में मदद करता है.
इसके पहले भी शिल्पा जैविक उत्पादों को लेकर अपने लगाव का खुलासा कर चुकी हैं. इस महीने की शुरुआत में, अभिनेत्री सेंट ट्रोपेज़ में छुट्टियां मनाने गई थीं, जहां उन्हें एक अंगूर के बाग में जाने और कुछ ताज़े उगाए गए अंगूरों को देखने का मौका मिला. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे सबसे अधिक क्या करना पसंद है... एक्सप्लोर करना. वाइनयार्ड विजिट... अंगूर की खेती के विषय में काफी कुछ सीखने को मिला'.
इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री ने 14 साल के अंतराल के बाद 'निकम्मा' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की. शिल्पा शेट्टी ने अमित साध और कुशा कपिला के साथ 'सुखी' की शूटिंग भी पूरी कर ली है, वह रोहित शेट्टी के निर्देशन में 'इंडियन पुलिस फोर्स' नाम से ओटीटी डेब्यू भी करेंगी.
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं