विज्ञापन

Valmiki Jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है वाल्मीकि जयंती, सभी को भेजिए इस दिन के शुभकामना संदेश 

Valmiki Jayanti Wishes: महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि को आदिकवि के तौर पर प्रसिद्धि मिली थी. जानिए वाल्मीकि जयंती का क्या महत्व है.

Valmiki Jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है वाल्मीकि जयंती, सभी को भेजिए इस दिन के शुभकामना संदेश 
Happy Valmiki Jayanti: वाल्मीकि जयंती पर भेजिए सभी को शुभकामनाएं. 

Valmiki Jayanti 2024: ऋषि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण की रचना की थी जिसके बाद उन्हें महर्षि की उपाधि मिली थी. महर्षि वाल्मीकि ने रामायण संस्कृत में लिखा था जिस चलते उन्हें संस्कृत के पहले कवि या कहें संस्कृत के आदिकवि के रूप में भी जाना जाता है. माना जाता है कि महर्षि वाल्मीकि (Maharshi Valmiki) का नाम रतनाकर हुआ करता था. वे डाकू थे और वन में रहकर लोगों को लूटकर परिवार का पालन-पोषण करते थे. जब उन्होंने नारद मुनि को लूटने की कोशिश की तो नारद मुनि ने उन्हें शिक्षा दी जिससे उनका ह्रदय परिवर्तन हुआ. इसके बाद ही वाल्मीकि तपस्या में लीन हुए. चींटियों ने उनके शरीर पर चढ़कर बांबी बना ली जिस चलते उनका नाम वाल्मीकि पड़ गया. आगे चलकर उन्होंने रामायण (Ramayana) की रचना की थी. महर्षि वाल्मीकि ज्ञान का सागर थे. महर्षि वाल्मीकि का जन्म आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि पर हुआ था. इस चलते इस साल 17 अक्टूबर यानी आज वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है. इस मौके पर आप भी सभी को शुभकामनाएं भेज सकते हैं.

डॉक्टर ने बताया बच्चे पर कभी नहीं उठाना चाहिए हाथ, माता-पिता से इस तरह दूरी बनाने लगते हैं बच्चे 

वाल्मीकि जयंती के शुभकामना संदेश | Valmiki Jayanti Wishes 

गुरुवर वाल्मीकि ने ज्ञान की गंगा बहाई है,
संसार ने उसमें डुबकी लगाई है. 

वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं! 

गुरु हम सभी को देते हैं ज्ञान
गुरु होते हैं सबसे महान,
वाल्मीकी जयंती के शुभ मौके पर
आओ अपने गुरु को करें प्रणाम.

वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं! 

गुरु का दिया ज्ञान जीवन रुपी नाव को पार लगाता है,
सत्य का ज्ञान देकर सुखमय जीवन जीना सिखाता है.
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं! 

आपको ज्ञान मिले ऋषि वाल्मीकि से,
धन-दौलत-वैभव मिले मां लक्ष्मी से,
शक्ति मिले आदि शक्ति मां दुर्गा से,
सुख-शांति और उन्नति मिले प्रभु श्री राम से. 

वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं! 

महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिख
मानवता पर किया उपकार है,
इसलिए वाल्मीकि जयंती पर
पूरा विश्व कर रहा नमस्कार है.

वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं! 

महर्षि वाल्मीकि सुनाएं कथा भगवान की,
कथा महापुराण रामायण की,
सीता- राम, लक्ष्मण और हनुमान की,
जय वाल्मीकि समाज की,
जय महर्षि वाल्मीकि जी की.
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं! 

दया का सागर हैं महर्षि वाल्मीकि,
ज्ञान का स्रोत हैं महर्षि वाल्मीकि,
रामायण के सृजनकर्ता हैं प्रभु वाल्मीकि,
ऐसे महर्षि को हम करते हैं नमन.
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं! 

रामायण को जिसने रच डाला जो संस्कृत का कवि है महान
ऐसे हमारे पूज्य गुरु वाल्मीकि जी के चरणों में शत-शत प्रणाम.
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
हाथों पर रचानी है गहरी मेहंदी तो आजमाकर देख लीजिए ये 3 नुस्खे, रंग इतना गाढ़ा आएगा कि सब देखते रह जाएंगे 
Valmiki Jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है वाल्मीकि जयंती, सभी को भेजिए इस दिन के शुभकामना संदेश 
Karwa Chauth 2024: अपने फेवरेट सेलेब्स की तरह आप भी करवाचौथ पर हो सकती हैं तैयार, देखिए ये कमाल के लुक्स 
Next Article
Karwa Chauth 2024: अपने फेवरेट सेलेब्स की तरह आप भी करवाचौथ पर हो सकती हैं तैयार, देखिए ये कमाल के लुक्स 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com