विज्ञापन

इस देसी चीज से चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा निखार, हर कोई निहारता रह जाएगा

देसी घी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है. यह स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में बहुत मदद करता है.

इस देसी चीज से चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा निखार, हर कोई निहारता रह जाएगा

Skin care tips: देसी घी का सेवन करने से शरीर को कई तरह के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ होते हैं. पर कम लोग जानते हैं कि देसी घी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है. यह स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में बहुत मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन्स और हेल्दी फैट्स, शरीर को ऊर्जा देते हैं बल्कि पाचन, स्किन और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद कर सकते हैं. जानें देसी घी को किस तरह से स्किन केयर रूटीन का हिस्‍सा बनाया जा सकता है. और इसे रोज त्‍वचा पर लगाने से किस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. 

Glowing skin: रेशम सी मुलायम त्‍वचा के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेसपैक, घर में मौजूद 2 चीजों से बन जाएगा

स्किन के लिए देसी घी के फायदे 

सर्दियों में स्किन में बहुत अधिक ड्राइनेस होती है. ऐसे में देसी का घी प्रयोग करने से यह त्वचा पर मॉइश्चराइजर जैसा काम करता है. घी को चेहरे पर लगाने से झुर्रियां, सन बर्न और फाइन लाइंस जैसी कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है और त्वचा को जवां बनाए रखने में यह बहुत मदद करता है. देसी घी के सेवन से स्किन को अंदर से नमी मिलती है, जिससे त्वचा सॉफ्ट बनी रहती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

‘धुरंधर' के 'हमजा' की बेगम ने ढाया कहर, हर तरफ हुस्‍न के चर्चे

देसी घी का फेस पैक बनाएं 

  • देसी घी का फेस पैक घर पर तैयार किया जा सकता है. एक कटोरी में 1 चम्मच घी, 1 चम्मच बेसन और 1 चुटकी हल्दी लें. इसे अच्‍छी तरह से मिला लें. इसे चेहरे पर लगाएं. घी से बने इस फेस पैक को 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं रखें और बाद में गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें. 
  • देसी घी आंखों के नीचे डार्क सर्कल दूर करने में भी मददगार होता है. इसके लिए आप आंखो के आसपास घी से हल्के हाथों से मालिश कर सकते हैं. रोज रात को सोने से पहले मालिश करना फायदेमंद है. 
  • त्वचा से डेड स्किन को हटाने के लिए घी से फेस स्क्रबर भी बना सकते हैं. इसके लिए आप 1 चम्मच घी में 1 चम्मच चीनी मिक्स करके स्क्रब तैयार कर लें. 
  • सर्दियों में होंठों पर घी लगाने से रूखापन दूर होता है और होंठ चमकदार और मुलायम होने लगते हैं. 
लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beauty Tips For Glowing Skin, Beauty Tips For Glowing Skin In Hindi, Benefits Of Applying Ghee On Face, Benefits Of Applying Ghee, Desi Ghee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com