विज्ञापन

फिर पटरी पर लौटी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, मात्र 50 रुपये में लें खूबसूरत सफर का मजा, जानिए टाइमिंग

यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है. इस ट्रेन का किराया मात्रा 50 रुपये हैं. इससे रोजाना आने-जाने वाले यात्री और पर्यटकों को खूब सुविधा होगी.

फिर पटरी पर लौटी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, मात्र 50 रुपये में लें खूबसूरत सफर का मजा, जानिए टाइमिंग
कालका-शिमला टॉय ट्रेन फिर से शुरू
Photo Credit: शिमला टूरिज्म

शिमला और कालका के बीच सफर करने वालों के लिए खुशखबरी सामने आई है. यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है. दरअसल, गर्मियों के मौसम में कुछ समय के लिए सेवा बंद रहने के बाद अब इसे नियमित रूप से दोबारा चलाया जा रहा है. खास बात ये है कि इस ट्रेन में शिमला से कालका तक का किराया सिर्फ 50 रुपये है. आज हम आपको इसकी टाइमिंग, स्टॉप समेत जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

रोजाना सफर करने वालों को सुविधा

टॉय ट्रेन से पहले 25 मई से 15 जुलाई तक यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल हॉलिडे ट्रेन चलाई गई थी. अब टॉय ट्रेन कालका-शिमला रूट के सभी स्टेशनों पर रुकेगी. इसकी मदद से रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए सफर करना काफी आसान हो जाएगा.

क्या है स्टॉप और टाइमिंग?

जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन सुबह 8 बजे कालका से रवाना होती है और दोपहर 1:55 बजे शिमला पहुंचती है. वहीं वापसी में यह शाम 5 बजे शिमला से चलती है और रात 10:22 बजे कालका पहुंचती है. ऐसे में इससे यात्रियों को दोनों शहरों के बीच किफायती और सुविधाजनक यात्रा का ऑप्शन मिलता है.

मात्र 50 रुपये में देखिए खूबसूरत नजारा

कालका से शिमला तक का पूरा रूट करीब 96 किलोमीटर का है. इस पूरे सफर के लिए किराया 50 रुपये रखा गया है. वहीं, बीच के स्टेशनों तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किराया इससे भी कम रखा गया है. ऐसे में मात्र 50 रुपये में आप शिमला और कालका के बीच खूबसूरत नजारों का आनंद भी ले सकते हैं. इसके अलावा कम किराए और आसान यात्रा सुविधा की वजह से यह ट्रेन कालका-शिमला रूट पर यात्रियों के लिए काफी किफायती और सुविधाजनक साबित होती है.

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

कालका शिमला टॉय ट्रेन से पर्यटन और स्थानीय परिवहन दोनों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद की जा रही है. कम किराए और सुविधाजनक समय के कारण यह ट्रेन यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है. यह ट्रेन खूबसूरत पहाड़ी नजारों का आनंद लेने के साथ-साथ लोगों को रोजमर्रा की यात्रा के लिए भी सस्ता और भरोसेमंद साधन उपलब्ध कराती है.

यह भी पढ़ें: अमृत भारत स्टेशन योजना: MP के 13रेलवे स्टेशनों की बदली तस्वीर; यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, PM करेंगे लोकार्पण

यह भी पढ़ें: नोएडा ISKCON में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जानें टाइमिंग, रूट और सेवा की पूरी जानकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kalka Shimla Toy Train, Travel News, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com