विज्ञापन

अंडर आर्म को गोरा करने के लिए क्या करें? बगल का कालापन दूर करने वाली दवा, जान‍िए यहां

अंडरआर्म को गोरा कैसे करें? आपकी बगल काली है तो परेशान मत होइए. यहां आपको एक रामबाण नुस्‍खा बता रहे हैं. इससे आप अपनी बगल का कालापन दूर कर सकते हैं.

अंडर आर्म को गोरा करने के लिए क्या करें? बगल का कालापन दूर करने वाली दवा, जान‍िए यहां
अंडरआर्म्स के कालेपन के लिए कुछ घरेलू उपाय क्या हैं?

Black underarms ke liye best cream : बगल के कालेपन से हर कोई परेशान रहता है. पसीने की बदबू तो आती ही है, साथ ही पसीने के कारण बगल में कालापन बढ़ जाता है. अंडरआर्म्‍स में डार्क पैच होना आम समस्‍या है और इससे कई बार लोगों के सामने शर्मिंदगी का कारण बनना पड़ता है. इस वजह से कई महिलाएं डार्क अंडरआर्म्स से परेशान होकर स्लीवलेस कपड़े पहनने से कतराते हैं. वैसे सही देखभाल और सही प्रोडक्ट से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इस बारे में डर्मेटोलॉजिस्ट सुरभि बालानी ने सोशल मीड‍िया पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने अंडरआर्म्स की डार्कनेस को मिनटों में साफ करने का आसान और असरदार तरीका बताया है. 


अंडरआर्म्स के कालेपन को कैसे हटाएं?

बगल की त्वचा बहुत सेंसिटिव होती है. बार-बार शेव करने से स्किन पर माइक्रो कट्स  आते रहते हैं. इसमें पिगमेंटेशन का लेवल बढ़ जाता है. इससे अलग वैक्सिंग, ज्यादा पसीना आना, टाइट कपड़े पहनना, डिओडरेंट का ज्यादा इस्तेमाल भी अंडरआर्म्स के काले होने की बड़ी वजह माना गया है. इन सब कारणों से वहां डेड स्किन जमा होती जाती है और त्वचा धीरे-धीरे डार्क दिखने नजर आने लगती है. 

Add image caption here

Add image caption here
Photo Credit: Canva

बगल का कालापन कैसे दूर करें cream?

 स्किन की डॉक्टर ने ग्लाइकोलिक एसिड का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. दरअलस, Glycolic Acid एक तरह का AHA (Alpha Hydroxy Acid) एस‍िड है. यह त्वचा की ऊपरी परत से डेड स्किन को हटाने में हेल्‍प करता है. आपकी जब डेड स्किन हटती है, तो डार्क पैच धीरे-धीरे हल्के हो जाते हैं. ग्लाइकोलिक एसिड स्किन टेक्सचर को स्मूद बनाता है और अंडरआर्म्स को ज्यादा साफ और ब्राइट बनाने में मदद करता है. 

अंडरआर्म्स पर ग्लाइकोलिक एसिड कैसे इस्तेमाल करें?


डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताब‍िक, ग्लाइकोलिक एसिड टोनर को साफ और सूखी अंडरआर्म्स पर लगाकर छोड़ दें. इसके बाद स्किन को धोने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. साथ ही इसे हफ्ते में एक से दो बार ही इस्तेमाल करें.

इन बातों का रखें खास ध्‍यान, वरना हो जाएगी परेशानी 

  • आप जब ग्लाइकोलिक एसिड लगाने के दिन शेविंग या वैक्सिंग न करें. 
  • इसके बाद हल्का और फ्रेगरेंस-फ्री मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.
  • इसे रोजाना इस्तेमाल न करें, साथ ही बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें.

कितने दिनों में दिखेगा असर?


एक्‍सपर्ट कहती हैं क‍ि इसके नियमित और सही इस्तेमाल से 3-4 हफ्तों में अंडरआर्म्स का रंग हल्का होने लगता है और स्किन ज्यादा स्मूद नजर आने लगती है और बहुत ज्यादा डार्क पैच होने पर थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है.

अगर आपको जलन, खुजली या रैश हो तो तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें और स्‍क‍िन एकसपर्ट से सलाह लें. सही प्रोडक्ट और सही तरीका अपनाकर आप अपनी अंडरआर्म्स को क्लीन और स्मूद बना सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com