तुलसी का पौधा लगभग हर घर में जरूर होता है. तुलसी को धार्मिक महत्व के साथ-साथ यह औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है, लेकिन बारिश के मौसम में तुलसी का पौधा खराब होने और कीड़े लगने की समस्या काफी बढ़ जाती है. ऐसे में पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और पौधा धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है. अगर आपकी तुलसी में भी कीड़े पड़ रहे हैं तो एक आसान घरेलू उपाय आपके काम आ सकता है. चलिए आपको बताते हैं तुलसी को कैसे हेल्दी रखें और इसके लिए किन चीजों का घोल डालें.
तुलसी को कीड़ों से बचाने के लिए क्या करें
तुलसी के पौधे को कीड़ों से बचाने के लिए आप घर में मौजूद तीन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक गिलास पानी लें और उसमें एक कपूर की गोली, थोड़ा-सा गुड़ और आधा छोटा चम्मच हल्दी मिला दें. इन सभी चीजों को अच्छी तरह घोल लें. इन तीनों चीजों का घोल तुलसी को हेल्दी रखने में मदद करेगा और कीड़े लगने से बचाने में मदद करेगा.
घोल को कैसे इस्तेमाल करें
कपूर की गोली, थोड़ा-सा गुड़ और आधा छोटा चम्मच हल्दी का घोल सीधे तुलसी के पौधे की जड़ों में डालें. इस उपाय को सप्ताह में एक बार अपनाना काफी माना जाता है. हफ्ते में एक बार इस घोल को तुलसी में डालने से पौधे की जड़ों को पोषण मिलता है और कीड़ों की समस्या भी कम हो सकती है.
इस घोल का क्या फायदा
कपूर की खुशबू कई तरह के छोटे कीड़ों को पौधे से दूर रखने में मदद करती है. वहीं हल्दी में प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो पौधे के आसपास साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं. गुड़ मिट्टी में मौजूद सूक्ष्म जीवों की सक्रियता बढ़ाने में मदद कर सकता है, जिससे पौधे की वृद्धि बेहतर होती है.
यह भी पढ़ें:- फोन में कभी न लगाएं ये 4 तरह के वॉलपेपर, एजुकेशनिस्ट ने बताया दिमाग पर कैसा पड़ता है असर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं