विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2019

TikTok Trending: पति ने मांगा खर्चे का हिसाब, तो पत्नी ने पेपर पर लिखकर दिया BJKK...जवाब सुनते ही उड़े होश

मज़ेदार TikTok वीडियो में पति पत्नी से खर्चे का हिसाब मांगता है तो पत्नी जवाब में पर्चे पर ऐसा जवाब लिखकर देती है, जिसे सुनकर पति के होश उड़ जाते हैं.

Also Read in
TikTok Trending: पति ने मांगा खर्चे का हिसाब, तो पत्नी ने पेपर पर लिखकर दिया BJKK...जवाब सुनते ही उड़े होश
पत्नी का जवाब सुनते ही पति के उड़े होश...
नई दिल्ली:

TikTok Video: पूरे महीने का खर्चा चलाना किसी के लिए आसान नहीं. पैसे कब, कहां और कैसे खर्च हो जाएं, इसका पता ही नहीं चलता. कई बार अपने कुछ खर्चों को छिपाने के लिए भी हिसाब में गड़बड़ करनी पड़ती है, लेकिन इसमें कुछ गलत नहीं और छोटे-मोटे खर्चों का हिसाब रखना भी बेहद मुश्किल काम है. वहीं, हर किसी का घर खर्च चलाने का तरीका अलग होता है. ये कहानी हर घर की है. ऐसे ही एक घर की कहानी टिकटॉक (TikTok) पर काफी वायरल हो रही है. इस मज़ेदार वीडियो में एक पति पत्नी से खर्चे का हिसाब मांगता है तो पत्नी जवाब में पर्चे पर ऐसा जवाब लिखकर देती है, जिसे सुनकर पति के होश उड़ जाते हैं.

दरअसल, इस वीडियो में आप देखेंगे कि पति-पत्नी परिवार के साथ सोफे पर बैठे हैं. इतनें में पति एक पर्चा हाथ में लिए पत्नी से बोलता है '1 लाख रुपया दिया था तेरे को ये तू 50 हज़ार रुपये का क्या हिसाब लिखकर दे रही है. क्या खर्चा है...क्या है ये! BJKK के का मतलब क्या है ये? जवाब में पत्नी बोलती है 'खर्च हो गए BJKK.पति फिर पूछता है कि इसका मतलब बोल, तो इस पर पत्नी कहती है 'BJKK मतलब भगवान जाने कहां खर्च हो गए.' ये जवाब सुन पति के होश उड़ जाते हैं.

आपको ये वीडियो देख द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) के डॉ. गुलाटी जरूर याद आ जाएंगे. वो ही अपने जवाबों को ऐसे शॉर्ट फॉर्म में दिया करते थे. अगर याद नहीं तो देखिए ये वीडियो....

डॉ. गुलाटी का मशहूर वीडियो...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TikTok, TikTok Video, Husband Wife Video, Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com