Thyroid control tips : तितली के आकार की थायरॉयड ग्रंथि हमारे पाचन क्रिया में अहम भूमिका निभाती है. ऐसे में जब इसकी फंक्शनिंग में गड़बड़ी होती है, तो फिर थायराइड का लेवल बढ़ जाता है. थायराइड में कुछ लोगों का शरीर फूल जाता है तो कुछ का सूख जाता है. आपको बता दें कि थायराइ़ड भी लाइफस्टाइल से जुड़ी परेशानी है. ऐसे में इसे अपने दिनचर्या में सुधारकर इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं थायराइड नियंत्रित करने के घरेलू उपचार.
धूप से जले चेहरे को इन नुस्खों से करिए ठीक, खुजली और जलन भी होगी शांत
थायराइड कंट्रोल करने के घरेलू उपचार
नारियल तेल - अगर आप थायराइड को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो फिर नारियल तेल में खाना पकाएं. इसमें सौचुरेटेड फैट होता है जो आपके थायरॉयड ग्रंथियों के लिए अच्छा हो सकता है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
सेब सिरका - यह सिरका भी आपकी बढ़ी हुई थायराइड को कंट्रोल में रखता है. यह चयापचय में सुधार करता है, वसा को नियंत्रित करने, शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है. आप इसको गरम पानी में मिलाकर, इसका सेवन कर सकते हैं. इससे आपको बहुत फायदा होगा.
अदरक - अदरक पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक खनिजों से भरपूर है और सूजन से निपटने में मदद करता है. ऐसे में आप बढ़ी थायराइड में इसकी चाय पी सकते हैं, इससे आपको काफी हद तक मदद मिलेगी.
विटामिन बी - विटामिन थायराइड की समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं. हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित लोगों की मदद करने में विटामिन बी12 विशेष रूप से सहायक है. डेली डाइट में अंडे, मांस, मछली, फलियां, दूध और अखरोट शामिल करने से विटामिन बी की आपूर्ति में मदद मिल सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
गर्मियों में भी फटने लगी हैं एड़ियां, तो जानिए इसका कारण और घरेलू उपचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं