- हर किचन में आसानी से मिल जाता है करी पत्ता.
- इन फायदों के जानने के बाद रोज खाना शुरू कर देंगे.
- इन बीमारियों को कर सकता हैं ठीक.
Benefits of Curry Leaves: साउथ इंडिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले करी के पत्ते स्कीन के लिए फायदेमंद होते हैं, साथ में शरीर के लिए भी उतना ही अच्छा होता है. किसी भी खाने में करी पत्ता ढाल देने से उसमें चार-चांद लग जाता है. करी पत्ता (Curry Leaves) में बहुत ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये विटामिन (Vitamins) और मिनीरल्स (Minerals) से भरपूर होता है. सभी के किचन में बड़ी आसानी से करी पत्ता मिल जाता है. लेकिन लोग इसके फायदे नहीं जानते हैं. आइए आपको बताते है कि करी पत्ता का सेवन करने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.
शैंपू नहीं बल्कि इस चीज से बाल धोती हैं जया किशोरी, ये देसी नुस्खा बनाएगा आपके बालों को लंबा, घना और कालाइन फायदों के लिए करें करी पत्ता का सेवन (Curry Leaves for these problems)
कमजोर आंखों की रौशनी के लिएअगर आपको चश्मा लग चुका हैं तो करी पत्ता आपके लिए रामबाण साबित हो सकता हैं. इसके नियमित सेवन से आपके आंखों की रौशनी वापस आ सकती है. करी पत्ता में विटामिन ए (Vitamin A) भरपूर मात्रा में मिलता है. आंखों के लिए विटामिन ए बहुत जरूरी होता है.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) गुणों से भरपूर होता है. ये आपके पूरे शरीर को डीटॉक्स (Detox) करने में असरदार साबित हो सकता हैं. करी पत्ता का सही रूप से सेवन करने से बढ़े हुए डायबिटीज (Diabetes) को कंट्रोल किया जा सकता है. साथ ही इससे डायबिटीज कम भी हो सकता है.

बदलते मौसम में होने वाले वायरल फिवर (Viral Fever) से बचाव के लिए भी करी पत्ता लाभकारी है. इसे खाने से फीवर, सर्दी और खांसी जैसी बीमारी शरीर से दूर रहती हैं. इसमें विटामिन ए और विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है.
पेट की समस्या से राहतबाहर का ज्यादा खाने से या फिर अधिक तला-छना खाने से पेट में गैस (Acidity), कब्ज और दस्त जैसी परेशानी शुरू हो जाती है. ऐसे में कई बार दवाइयां भी काम नहीं करती हैं. करी पत्ता उबालकर उसका पानी पीने से आपको तुरंत राहत मिल सकती हैं. साथ ही इससे आपका पाचन मजबूत होता है.

करी पत्ता एक प्रकार का नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर (Natural Immunity Booster) होता है. इसमें मिलने वाला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. खाने की चीजों में मिलाकर या उबालकर इसका पानी पीना आपके लिए फायदेमंद हैं.
(प्रस्तुति-अंकित श्वेताभ)
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं