ब्रिटेन के एक अस्पताल में ब्रेन सर्जरी (Brain Surgery) के दौरान एक महिला अपने वॉयलिन (Violin) पर बजाती रही. दरअसल, ब्रिटेन के एक अस्पताल में डॉक्टर्स, महिला के दिमाग में से ट्यूमर निकालने के लिए उसकी सर्जरी कर रहे थे. इस दौरान महिला अपना वॉयलिन बजाती रही ताकि ऑपरेशन के बाद उसकी वॉयलिन बजाने की क्षमता न खो जाए क्योंकि वह पिछले 40 सालों से इसे बजा रही है और उसे यह काफी पसंद है.
यह भी पढ़ें: यह कैसा ऑपरेशन : मरीज बजा रहा था गिटार, डॉक्टर कर रहे थे ऑपरेशन
एबीसी न्यूज के मुताबिक, 53 वर्षीय डागमार टर्नर आइल ऑफ वाइट की एक पूर्व प्रबंधन सलाहकार हैं. उन्होंने अपने ऑपरेशन के दौरान वॉयलिन बजाया ताकि डॉक्टर्स सही जगह से ट्यूमर निकाल सकें और जिस हाथ से वह वायलिन बजाती है उसको नियंत्रित करने वाले एरिया के संचालन के बारे में उन्हें जानकारी मिलती रहे. इस दौरान डागमार के वायलिन बजाने केे कौशल को कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए किंग कॉलेज हॉस्पिटल के कंसलटेंट न्यूरोसर्जन प्रोफेसर क्योमार्स अशकन ने यह तरकीब सुझाई थी. उन्होंने कहा कि वह महिला के दिमाग का एक मैप बनाएंगे और उसका स्कल खोलने के बाद उसे वॉयलिन बजाने के लिए कहेंगे, ताकि उसके कौशल को नुकसान पहुंचाए बिना ट्यूमर निकाला जा सके.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
जब सर्जन उसके दिमाग का हिस्सा काट रहे थे तब टर्नर ने गुस्ताव मेहलर, जॉर्ज गेर्शविन के जैज़ क्लासिक "समरटाइम" और गायक जूलियो इग्लेसियस का गाना बजाया. इस बारे में एबीसी न्यूज से बात करते हुए अशकन ने कहा, ''यह पहली बार है जब किसी मरीज ने ऑपरेशन के दौरान गाना बजाया हो''. उन्होंने कहा, ''हमने महिला के दिमाग से 90 प्रतिशत ट्यूमर निकाल लिया है''. अपने सफल ऑपरेशन के बाद टर्नर ने डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया. टर्नर ने कहा, ''वॉयलिन मेरा पैशन है. मैं 10 साल की उम्र से इसे बजा रही हूं''.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं