- लगातार सिर में दर्द माइग्रेन का संकेत है.
- कम उम्र में हड्डियों में दर्द विटामिन डी की कमी के लक्षण हैं.
- सीने में दर्द हार्ट अटैक का वार्निंग साइन है.
World Health Day 2023 : मानसिक और शारीरिक सेहत को बेहतर बनाने के लिए हम रोज अपने आर्टिकल में नए-नए असरदार नुस्खों के बारे में बताते हैं. ऐसे ही आज भी हम विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शरीर के किन हिस्सों में होने वाले दर्द गंभीर बीमारी के संकेत होते हैं उसके बारे में बताएंगे. ताकि इनके बारे में जानकर आप सेहत को खराब होने से बचा सकें. तो आइए जानते हैं बिना देर किए. लेकिन सबसे पहले आपको बता दें 'वर्ल्ड हेल्थ डे' कब और क्यों मनाया जाता है.
वर्ल्ड हेल्थ डे क्यों मनाया जाता है
हर साल 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. इस डे को मनाने का उद्देश्य अच्छे खान पान को बढ़ावा देना और सेहत के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाना है. इस दिवस की स्थापना 'विश्व स्वास्थ्य संगठन' (WHO) ने सन 1948 को थी. जिसके 2 साल बाद यानी 1950 को पूरी दुनिया इसे मनाती है. इस साल ''हेल्थ फॉर ऑल" की थीम रखी गई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
शरीर के 5 दर्द गंभीर बीमारी के संकेत
सिर दर्द
Photo Credit: iStock
अगर आपके सिर में रोजाना दर्द बना रहता है तो इसका मतलब आपको माइग्रेन (Migraine) की परेशानी हो गई है. आपको इसकी जांच तुरंत डॉक्टर से करा लेनी चाहिए. यह परेशानी वैसे नींद न पूरी होने और तनाव के कारण हो सकती है.
मांसपेशियों में दर्द
अगर आपको चलने फिरने में परेशानी होने लगी है तो मतलब विटामिन डी (vitamin d) कम हो गई है. ऐसे में आप सबसे पहले तो अपने आहार में बदलाव करें और जाकर हेल्थ चेकअप भी करवाएं.
सीने में दर्द
अगर आपके सीने में कभी दर्द महसूस हो तो बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाएं. इस दर्द को तो बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह हार्ट अटैक का वार्निंग साइन है.
जोड़ों में दर्द
अगर आपकी उम्र 20 से 30 साल के बीच है और आपको चलने फिरने में परशानी हो रही है तो इसका मतलब कैल्शियम (Calcium) की कमी हो गई है. अब तो युवा पीढी तेजी से इसकी चपेट में आ रही है. कारण है फास्ट फूड का सेवन ज्यादा करना. तो इसको भी इग्नोर ना करें डॉक्टर को दिखाएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Health For All: 7 अप्रैल को ही क्यों मनाते हैं World Health Day
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं