Valentine Day 2022: वैलेंटाइन डे आने को है और हवाओं में इश्क घुल गया है. वैलेंटाइन डे पर आप अपने लिए गॉर्जियस लुक की तलाश कर रही हैं तो बॉलीवुड दीवा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के इस रेड लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. बॉलीवुड की बबली, बिंदास गर्ल परिणीति चोपड़ा का हर स्टाइल लाजवाब है. चाहे उनके ट्रडिशनल लुक हों या वेस्टर्न, हर अंदाज को वो नयापन देना जानती हैं. वैलेंटाइन डे के पहले परिणीति चोपड़ा का ये रेड लुक खूब पसंद किया जा रहा है. आइए, परिणीति के ऐसे ही गॉर्जियस स्टाइलिश लुक्स पर एक नजर डालते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस स्लीक रेड बॉडीकॉन गाउन में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का स्टनिंग लुक निखर कर आया है. स्ट्रेपलेस नेकलाइन और लेयर्ड कॉलर परिणीति चोपड़ा के इस गाउन को अट्रैक्टिव बना रहे हैं. इस लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए एक्ट्रेस ने पोनीटेल बनाई है और मिनीमल ज्वैलरीज कैरी की है. डार्क आई और ग्लोइंग मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपने गॉर्जियस अपियरेंस को कंप्लीट किया है.
ब्लैक लहंगे ने चुराया दिल
परिणीति चोपड़ा के एलिगेंट लुक की अक्सर चर्चा होती है. हाल ही में वे ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आई. उन्होंने ब्लैक कलर का लहंगा पहना था जिस पर गोल्डन फ्लोरल डिटेल्स थे. इसे एक्ट्रेस ने सॉलिड ब्लैक फुल स्लीव ब्लाउज के साथ पेयर किया. इस ब्लैक आउटफिट के साथ उनका गोल्डन लेयर्ड नैकलेस इस लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहा है. परिणीति ने अपने बालों को ढीला रखा और विंग्ड आईलाइनर के साथ इस स्टाइल को कंप्लीट किया.
गुलाबी हुईं परिणीति
सॉलिड कलर की साड़ी को भी स्टाइलिश तरीके से कैरी करने का हुनर भी परिणीति चोपड़ा खूब जानती हैं. ट्रडिशनल साड़ी लुक से कुछ हटके उनका ये स्टाइल नाइट पार्टीज के लिए परफेक्ट है. लाइट पिंक कलर के इस रिब्ड साड़ी का रफल्ड बॉर्डर इसे और भी स्टाइलिश लुक दे रहा है. इस साड़ी को एक्ट्रेस ने फुल स्लीव सॉलिड पिंक ब्लाउज के साथ पेयर किया है. विंग्ड आईलाइनर और ब्लश मेकअप के साथ स्लीक मैटेलिक नेकलेस ने लुक को पूरा किया है.
वाइट चार्मिंग लुक
परिणीति चोपड़ा का मोनोक्रोम अटायर हर किसी को उन्हें पलट कर देखने के लिए मजबूर कर देता है. वाइट कलर के इस को- ओर्ड सेट में एक्ट्रेस का लुक क्लासी और एलीगेंट नजर आ रहा है. उन्होंने वाइट शर्ट पहनी है जिस पर लेसी डिटेल्स नजर आ रही है, इसकी डीप वी नैकलाइन और लॉन्ग स्लीव्स इसे और भी स्टाइलिश बनाती है. इस शर्ट को परिणीति ने सेम कलर के शरारा पैंट के साथ पेयर किया है.
इस मोनोक्रोमेटिक ब्लेजर ड्रेस के साथ कट-आउट ब्रालेट पहन कर परिणीति चोपड़ा ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने कोई भी एक्सेसरीज कैरी नहीं की है, उनका ईजी मेकअप और वाईट नेल पेंट हाईलाइट हो रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं