How to get rid of lizards: अक्सर ऐसा होता है कि किचन में घुसते ही अचानक से दीवार पर छिपकली नजर आ जाती है या रात को सोते समय छत पर टहलती छिपकली दिख जाती है. इसे देर कर हमारा दिमाग सिर्फ उसी तरफ जाता रहता है. भारतीय घरों में, खासकर नमी वाले इलाकों में छिपकलियों का होना एक आम समस्या है. अगर आप भी इन्हें घर से भगाने के लिए बाजार में मिलने वाले जहरीले स्प्रे और केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. आप इन 5 पौधों को किचन में रखकर इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

5 जादुई पौधों जिन्हें लगाकर किचन से छिपकली भगा सकते हैं-
1. तुलसी- (Basil)
हर भारतीय हिंदू घर में तुलसी का पौधा आसानी से आपको मिल जाएगा. तुलसी का पौधा सिर्फ पूजा या चाय के लिए ही नहीं, बल्कि छिपकलियों को भगाने के लिए भी अरदार है. छिपकलियों की नाक बहुत तेज होती है और जैसे ही उन्हें तुलसी की गंध आती है, वे वहां से उल्टे पैर भाग खड़ी होती हैं. इसे आप अपनी खिड़की या दरवाजे के पास रख सकते हैं.
2. लहसुन- (Garlic)
लहसुन सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने और सेहत के लिए ही नहीं बल्कि, छिपकलियों को भगाने में मददगार है. इसमें मौजूद सल्फर की तेज गंध छिपकलियों को बिल्कुल रास नहीं आती.
आप गमलों के आसपास लहसुन की कलियां लगा सकते हैं या फिर लहसुन की गांठों को दरवाजे पर लटका सकते हैं.

3. लेमनग्रास- (Lemongrass)
लेमनग्रास की फ्रेश नींबू जैसी खुशबू छिपकलियों को भगाने का सबसे अच्छा तरीका है. यह पौधा उन जगहों पर सबसे अच्छा काम करता है जहां नमी और गर्मी ज्यादा होती है.
4. रोजमेरी- (Rosemary)
रोजमेरी की गंध बहुत ही तीखी और अलग होती है. घर के अंदर आने वाली छिपकलियां इस गंध को बर्दाश्त नहीं कर पातीं. आप इसकी पत्तियों को तोड़कर पानी में उबालकर एक स्प्रे भी बना सकते हैं और कोनों में छिड़क सकते हैं.
5. पुदीना- (Peppermint)
पुदीने की तेज और ठंडी महक छिपकलियों के कंफर्ट को बिगाड़ देती है. पुदीने का पौधा खिड़की पर रखने से न केवल छिपकलियां भागती हैं, बल्कि यह मकड़ियों को भी घर से दूर रखता है.
ये भी पढ़ें- खाने की 5 ऐसी चीजें जो बनती सिर्फ 20 रुपये की लागत में, लेकिन बिकती हैं 200 रुपये तक में...
अस्थमा अटैक आने पर साथ वाले क्या करें? डॉक्टर ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं