विज्ञापन

कीचड़ और पानी में नहीं खराब होंगे आपके महंगे जूते, मानसून के लिए बेस्ट हैं ये 4 ट्रेंडी और बजट-फ्रेंडली फुटवियर

मानसून में कीचड़ और पानी से महंगे जूतों को बचाने के लिए वाटर-रेसिस्टेंट या वाटरप्रूफ फुटवियर सबसे बेहतरीन होते हैं. ये पैर फिसलने से बचाते हैं, आसानी से सूख जाते हैं और बजट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ काफी ट्रेंडी भी लगते हैं.

कीचड़ और पानी में नहीं खराब होंगे आपके महंगे जूते, मानसून के लिए बेस्ट हैं ये 4 ट्रेंडी और बजट-फ्रेंडली फुटवियर
बारिश के लिए बजट-फ्रेंडली फुटवियर
file photo

बारिश का मौसम जितना सुहावना लगता है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है, खासकर कपड़ों और जूतों के लिए. सड़कों पर जमा पानी, कीचड़ और गंदगी की वजह से महंगे से महंगे जूते भी जल्दी खराब हो सकते हैं. कई बार जूते भीगने के बाद उनमें बदबू आने लगती है, रंग फीका पड़ जाता है और उनकी चमक भी खत्म हो जाती है. ऐसे में मानसून के दौरान जूतों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है, ताकि वे लंबे समय तक नए जैसे बने रहें.

दरअसल, मानसून में कीचड़ और पानी से महंगे जूतों को बचाने के लिए वाटर-रेसिस्टेंट या वाटरप्रूफ फुटवियर सबसे बेहतरीन होते हैं. ये पैर फिसलने से बचाते हैं, आसानी से सूख जाते हैं और बजट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ काफी ट्रेंडी भी लगते हैं. चलिए आपको बताते हैं बरसात के मौसम के लिए 4 सबसे बेस्ट और ट्रेंडी फुटवियर.

फैशनेबल क्लॉग्स

क्लॉग्स आजकल मानसून में बहुत ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. ये आगे से बंद होते हैं जिससे पैर और उंगलियां कीचड़ से बची रहती हैं और पीछे से खुले होने के कारण हवा पास होती रहती है. यह हल्के एथिलीन विनाइल एसीटेट मटेरियल से बने होते हैं, पानी में जल्दी सूखते हैं और ग्रिप अच्छी होती है. यह जुते 300 रुपये से 800 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे.

budget friendly footwear for monsoon

budget friendly footwear for monsoon
Photo Credit: File Photo

स्लिप-ऑन और PVC लोफर्स

अगर, आपको ऑफिस जाने या कैजुअल आउटिंग के लिए फॉर्मल और क्लासी लुक चाहिए, तो वाटरप्रूफ पॉलीविनाइल क्लोराइड लोफर्स सबसे अच्छे विकल्प हैं. इन्हें पहनकर बारिश में जाने पर भी जूते खराब नहीं होते और ये मोजे पहनने की परेशानी को खत्म करते हैं. यह आपको 500 रुपये तक की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे.

वाटरप्रूफ स्नीकर्स

बारिश के मौसम में अगर आपको स्पोर्टी लुक पसंद है, तो आप वाटरप्रूफ मेश या सिंथेटिक मटेरियल वाले स्नीकर्स चुन सकते हैं. ये आम कैनवास जूतों की तरह पानी नहीं सोखते, इनमें सांस लेने योग्य फैब्रिक होता है और पैरों में पसीना नहीं आता. यह 600 रुपये से 1000 रुपये के अंदर अच्छे विकल्प मौजूद हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रेंडी स्लिपर्स और फ्लिप-फ्लॉप

ये मॉनसून के सबसे भरोसेमंद साथी हैं. ट्रेंडी डिजाइन और कलरफुल प्रिंट्स के साथ ये काफी स्टाइलिश लगते हैं. ये बेहतरीन एंटी-स्लिप ग्रिप देते हैं, पानी को सोखते नहीं और आसानी से धोए जा सकते हैं. ये 250 रुपये से 600 रुपये के बजट में आसानी से मिल जाएंगे.

यह भी पढ़ें:- बारिश में घर में घुस आए केंचुए, इन 4 आसान घरेलू तरीकों से पाएं छुटकारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Footwear For Monsoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com