Most Crowded Mosques in Iran: ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जंग शुरू हुए 20 दिन से ज्यादा हो चुके हैं. हालत सुधरने का नाम नहीं ले रहे. जंग से ईरान के रहवासी इलाके भी अछूते नहीं हैं. वैसे तो 9 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले इस मुल्क में बहुत कुछ देखने लायक व खूबसूरती से भरा है. लेकिन यहां हम बात करेंगे ईरान की शानदार मस्जिदों की. ईरान में कई ऐतिहासिक और पवित्र मस्जिदें हैं, जहां नमाज़ और जियारत के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. ये मस्जिदें लोगों के आस्था और श्रद्धा का केन्द्र तो हैं ही, लेकिन इनका आर्किटेक्चर भी अपने आप में मिसाल है.
इमाम रज़ा श्राइन, मशहद
मशहद में स्थित Imam Reza Shrine शिया मुसलमानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है. यह विशाल धार्मिक परिसर दुनिया के सबसे बड़े इस्लामिक कॉम्प्लेक्स में गिना जाता है. यहां हर साल अनुमानित तौर पर करोड़ों श्रद्धालु जियारत के लिए पहुंचते हैं, जिससे यह ईरान के सबसे व्यस्त धार्मिक स्थलों में शामिल है.
इमाम मस्जिद (शाह मस्जिद), इस्फहान
इस्फहान के प्रसिद्ध नक्श-ए-जहान स्क्वायर पर स्थित Imam Mosque Isfahan अपनी शानदार फारसी वास्तुकला और नीली टाइलों के लिए जानी जाती है. यह यूनेस्को विश्व धरोहर क्षेत्र का हिस्सा है और नमाजियों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी बेहद लोकप्रिय है.
मक्की मस्जिद, ज़ाहेदान
सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में स्थित Makki Mosque Zahedan ईरान की सबसे बड़ी सुन्नी मस्जिदों में गिनी जाती है. खासकर शुक्रवार की नमाज़ के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते हैं और परिसर खचाखच भरा रहता है.
शाह चिराग श्राइन, शिराज
शिराज में स्थित Shah Cheragh एक प्रमुख शिया तीर्थ स्थल है, जो अपने शानदार शीशे के काम के लिए प्रसिद्ध है. यहां साल भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है और यह धार्मिक पर्यटन का भी बड़ा केंद्र है.
नासिर-अल-मुल्क मस्जिद, शिराज
Nasir al-Mulk Mosque, जिसे पिंक मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है, अपनी रंगीन कांच की खिड़कियों और सुबह के समय बनने वाले खूबसूरत रोशनी के पैटर्न के लिए मशहूर है. इस अनोखे नज़ारे को देखने के लिए सुबह के समय यहां पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ जुटती है.
आखिर में उम्मीद यही है कि युद्ध और तनाव के ये काले बादल जल्द ही छंटें. हालात सामान्य हों ताकि न सिर्फ ईरान और इजरायल, बल्कि पूरी दुनिया के लोग राहत की सांस ले सकें. साथ ही ये भी जरूरी है कि ऐसे मुश्किल दौर में इन शानदार धार्मिक स्थलों और विश्व धरोहर स्थलों को कोई नुकसान न पहुंचे.
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं