विज्ञापन

Surajkund Mela: ₹500 के अंदर कैसे घूमें पूरा सूरजकुंड मेला? बजट टिप्स और टिकट डिस्काउंट की जानकारी

Surajkund Mela Guide: सूरजकुंड मेला 2026 आज 31 जनवरी से शुरू हो चुका है और यहां जाने के लिए वीकेंड नहीं बल्कि सोमवार से शुक्रवार के बीच का दिन चुनें.

Surajkund Mela: ₹500 के अंदर कैसे घूमें पूरा सूरजकुंड मेला? बजट टिप्स और टिकट डिस्काउंट की जानकारी
₹500 के अंदर कैसे घूमें पूरा सूरजकुंड मेला?

Surajkund Mela Guide: सूरजकुंड एक इंटरनेशनल हैंडीक्राफ्ट मेला है, जहां दुनियाभर के पर्यटक भारत देश की अलग-अलग संस्कृति का एक्सपीरियंस लेते हैं. यहां आपको तकरीबन देश के हर राज्य का कल्चर देखने को मिलेगा और रात में कई तरह के कल्चरल प्रोग्राम भी होते हैं.साल 2026 में 39 वां सूरजकुंड मेला आयोजित हो रहा है. यह हरियाणा के फरीदाबाद में लगा है, जो 31 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा. सूरजकुंड मेला काफी बड़ा होता है और इसे घूमने के लिए मोटा पैसा खर्च भी करना पड़ता है. अगर आप घूमने के शौकीन हैं और इस सूरजकुंड मेले का लुत्फ उठाना चाहते हैं. तो हम आपका बताएंगे कि महज 500 रुपये में सूरजकुंड  का पूरा मेला कैसे घूम सकते हैं. चलिए जानते हैं बजट टिप्स और टिकट पर डिस्काउंट मिलने की ये अहम जानकारी.

Photo: iStock

Photo: iStock

कैसे पहुंचे सूरजकुंड मेले?

देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं, तो यहां से मेट्रो से पहले बदरपुर उतरें और वहां से ऑटो या बस लेकर सीधे मेले तक पहुंच सकते हैं. बाहर से आने वाले अलग-अलग रूट को फॉलो कर सकते हैं. वहीं, फॉर्नर दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे सूरजकुंड मेले के लिए कैब बुक कर सकते हैं.

सूरजकुंड मेला बजट टिप्स

500 रुपये में पूरा सूरजकुंड मेला घूमने के लिए वीकेंड पर जाने से बचें, क्योंकि वीकेंड पर टिकट, खाना-पानी और सामान सभी ही महंगे दामों में मिलता है और इन दो दिन बहुत भीड़ भी होती है. इसलिए सूरजकुंड जाने के लिए सोमवार से शुक्रवार के बीच का दिन चुनें.

टिकट कैसे लें?

टिकट ऑनलाइन ही बुक करें. इससे आप लंबी लाइन में लगने से बच जाएंगे और आपका टाइम भी वेस्ट नहीं होगा. वर्किंग डेज में टिकट का दाम 120-200 रुपये होता है. इसमें छात्र, दिव्यांग, सीनियर सिटीजन को टिकट पर छूट भी मिलती है. याद रहे सूरजकुंड मेले में छात्र आईडी कार्ड और दिव्यांग डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट ले जाना ना भूलें.

कहां से खाएं?

जैसा की सूरजकुंड मेला बहुत बड़ा है तो वहां घूमते-घूमते बार-बार भूख भी लगेगी. इसलिए किसी हाई-हाई फूड कोर्ट जाने की बजाय आप लोकल फूड स्टॉल से ही खाना खाएं, जो आपको किफायती दामों पर मिलेगा. यहां वैरायटी भी ज्यादा होंगी और खाना भी हेल्दी होगा. इस तरह आप 500 रुपये (यात्रा- 100 रुपये, टिकट-150 रुपये, खाना-पानी-150 रुपये=500 रुपये) में सूरजकुंड मेले में घूमकर जिंदगी में खूबसूरत यादों को जोड़ सकते हैं. याद रहे सूरजकुंड के मेले में अपने कीमती सामान और पैसों का खास ख्याल रखें, क्योंकि यहां जेब कतरों की नजर आप ही बनी रहती है. इसलिए अकेले जाने से बेहतर है कि दो चार लोगों के ग्रुप में ही जाएं.

इसे भी पढ़ें: शुरू हो गया Surajkund Mela, मेले की टाइमिंग्स, सूरजकुंड मेले तक कैसे पहुंचें, ऑनलाइन टिकट कहां से खरीदें और नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन सा है (Complete Guide)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com