Wrinkle related question answer : चेहरे पर झुर्रियां बढ़ती उम्र का संकेत होती हैं. ऐसा 30 की उम्र के बाद शुरू होता है. क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोलेजन का उत्पादन कम होने लगता है, जो कि आपकी त्वचा पर कसाव और चमक बनाए रखने का मुख्य कारक है. इसलिए 30 के बाद खान पान पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. एक्सपर्ट उन फूड्स को डाइट में शामिल करने का सुझाव देते हैं, जिनमें कोलेजन और विटामिन सी ज्यादा हो. लेकिन झुर्रियां अगर 20-22 साल की उम्र में ही चेहरे पर उभर आएं, तो फिर यह चिंता विषय हो जाती हैं. ऐसे में इस आर्टिकल में अर्ली एज में चेहरे पर नजर आने वाली झुर्रियों से जुड़े आपके सारे सवालों के जवाब डर्मेटोलोजिस्ट शरीफा चैसे देने वाली हैं, जिससे आपको त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
1- झुर्रियां क्या हैं? - What Are Wrinklesजवाब - रिंकल्स फाइन लाइन के रूप में स्किन पर अपीयर होते हैं. यह एजिंग का नैचुरल पार्ट होती है. यह चेहरे के उन हिस्सों पर ज्यादा नजर आती हैं, जो ज्यादा से ज्यादा यूवी रेज के संपर्क में आती हैं, जैसे चेहर, गर्दन और हाथ.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जवाब - रिंकल्स पहले चेहरे पर फाइन लाइन की तरह नजर आते हैं, इसके बाद क्रिजेज, लूज और ड्रोपी स्किन हो जाती है और इलास्टिसिटी कम होने लगती है, स्किन से बाउंस चला जाती है और स्किन डल नजर आने लगती है. और समय के साथ यह फाइन लाइन और गहरी नजर आने लगती हैं.
3- झुर्रियों के कारण - Causes Of Wrinklesजवाब - वैसे तो झुर्रियां होना एक एज फैक्टर है. लेकिन समय से पहले झुर्रियां चेहरे पर नजर आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे सही डाइट न लेना, 8 घंटे न सोना, पानी कम पीना, यूवी रेज का एक्सपोजर ज्यादा होना, सनस्क्रीन अप्लाई न करना और हां यह जेनेटिक भी हो सकता है.
स्कूल जाने वाले बच्चे का ऐसे तैयार करें टाइम टेबल, पढ़ाई से लेकर खेलकूद में रहेगा नंबर वन पोजीशन पर
4- चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies For Wrinklesजवाब - झुर्रियां होना एक एजिंग प्रोसेस है, जिन्हें रोका नहीं जा सकता है. हां, लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर इसे थोड़े समय के लिए डीले कर सकते हैं, जैसे आप एसेंशियल ऑयल से फेस मसाज करिए, फेस मास्क अप्लाई करिए, अच्छी डाइट लीजिए (सब्जियां, फल, होले ग्रेन, दाल आदि), पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं. वहीं, अपनी स्किन पर जो भी प्रोडक्ट अप्लाई करें स्किन टाइप के अनुसार चुनें. इस तरीके से आप अपनी स्किन को लंबे समय तक रिंकल फ्री रख सकते हैं.
5- झुर्रियों से बचाव - Prevention From Wrinklesजवाब - जैसे मैंने पहले बताया की आप अपनी स्किन को रिंकल से बचाने के लिए खान-पान का ध्यान रखें, पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं, इसके अलावा आप सन एक्सपोजर से बचें. पीक आवर्स में बाहर न निकलें, जबतक की जरूरी न हो, जैसे 10 से 4 बजे के बीच. वहीं, आप सनस्क्रीन लगाना न भूलें. आप घर में रहें तब पर भी एसपीएफ 30 सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. इससे आप अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं.
*लोगों के सवाल
1 - केमिकल क्रीम से होते हैं रिंकल्स? Do chemical creams cause wrinkles?जवाब - कुछ लोग को पसंद होता है, जो भी मार्केट में नई क्रीम आती है या फिर ट्रेंड में है उसे ट्राई करना. तो आपको बता दें इस तरीके से क्रीम्स अपने फेस पर अप्लाई करेंगे तो प्रीमैच्योर एजिंग हो सकती है क्योंकि कुछ क्रीम में हार्श केमिकल होते हैं, जैसे एल्कोहल जो आपकी स्किन को ड्राई कर सकता है. इसलिए आप अपने चेहरे पर वही क्रीम अप्लाई करिए जो आपकी स्किन को सूट करता है.
2- मेकअप लगाने से आ जाते हैं रिंकल्स? Do wrinkles come from applying makeup?जवाब - आइडियली मेकअप से रिंकल्स नहीं होते हैं, हां लेकिन आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार प्रोडक्ट नहीं यूज करती हैं, तो स्किन को नुकसान पहुंच सकता है. वहीं, आप रात में मेकअप अपने चेहरे से क्लीन जरूर करें और फिर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें. क्योंकि कई बार मेकअप स्किन ड्राई कर देता है.
3- क्या कम उम्र में झुर्रियां जेनेटिक भी होती हैं ? Are wrinkles at a young age also genetic
जवाब - हां, जेनेटिक का अहम रोल होता है. अगर आपके माता-पिता को अर्ली एज में रिंकल्स हुए हैं, तो आपको भी हो सकता है.
4- क्या पीने का पानी झुर्रियों को उलट सकता है? - Can Drinking Water Reverse Wrinkles?जवाब- नहीं.
5- फेशियल कराने से भी होता है ? Is it facial wrinkle causeजवाब- ऐसी कोई स्टडी नहीं आई है, जिसमें ये मेंशन हो कि फेशियल से रिंकल आते हैं.
6- क्या नारियल का तेल झुर्रियों में मदद करता है? - Does Coconut Oil Help Wrinkles?
जवाब- इसकी कंसीस्टेंसी थिक होती है, तो इससे एक्ने ब्रेकआउट हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं