Symptoms of Stomach Tumor : कैंसर कई तरह का होता है और पेट में होने वाले कैंसर को स्टमक ट्यूमर (Stomach Tumor) या एब्डॉमिनल ट्यूमर के नाम से जाना जाता है. पेट में किसी कारण सेल्स असामान्य रूप से बढ़ने से स्टमक ट्यूमर हो सकता है. यह पेट के किसी भी भाग जैसे आंत, पेट की दीवार या अन्य हिस्से में हो सकता है. अक्सर शुरुआत में ट्यूमर के लक्षण सामान्य होते हैं और ये पेट के किसी अन्य गड़बड़ियों के जैसे ही लगते हैं. आमतौर पर लोग इन्हें आम समस्या मान लेते हैं. हालांकि, जैसे-जैसे ट्यूमर का आकार बढ़ता है, उसके लक्षण गंभीर होने लगते हैं. ऐसे में स्टमक ट्यूमर के लक्षणों को गंभीरता से लेना जरूरी है. ऐसे में आइए जानते हैं स्टमक ट्यूमर के लक्षण (Symptoms of stomach tumor) ताकि समय पर इलाज कराकर इस जानलेवा बीमारी को गंभीर स्थिति में पहुंचने से बचाया जा सके…
हेयर ग्रोथ को करना है फास्ट तो अपनाएं ये 5 नुस्खे, 1 महीने में कमर तक आ जाएंगे बाल
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
स्टमक ट्यूमर के लक्षण - Symptoms of stomach tumor
सूजन या गांठस्टमक में ट्यूमर होने की स्थिति में पेट में सूजन या गांठ का अनुभव हो सकता है. समय के साथ यह गांठ धीरे-धीरे बड़ी होती है जिसे छूने या दबाने पर दर्द का अनुभव हो सकता है. किसी भी व्यक्ति को ऐसे लक्षण समझ में आने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
स्टमक पेनस्टमक में ट्यूमर होने पर पेट में तेज दर्द हो सकता है और यह लगातार बना रह सकता है. ट्यूमर का साइज बढ़ने के साथ साथ इसका दर्द भी बढ़ने लगता है. किसी भी व्यक्ति को इस तरह क लक्षण महसूस होने पर बगैर देर किए डॉक्टर से का दिखाना चाहिए.
तेजी से वेट कम होनाबगैर किसी प्रयास के अचानक और तेजी से वजन कम होना भी स्टमक ट्यूमर का लक्षण हो सकता है. ऐसे समय में भूख कम लगना और खाने में रुचि नहीं रहने की शिकायत भी हो सकती है. अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के किसी व्यक्ति का वजन तेजी से कम हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए.
डाइजेशन की समस्याएंस्टमक में ट्यूमर के कारण डाइजेशन प्रभावित होती है और कब्ज, दस्त, सीने में जलन, अपच, मतली और उल्टी जैसी समस्याएं होने लगती है.
बहुत ज्यादा थकान और कमजोरीस्टमक में ट्यूमर के कारण बॉडी में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिससे शरीर में एनर्जी की कमी होने लगती है. जिससे आप हमेशा थका हुआ और कमजोर अनुभव करने लगते हैं. किसी व्यक्ति को सही खानपान और पर्याप्त आराम के बावजूद हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होती है.
हल्के में न लें इन लक्षणों कोआम तौर पर स्टमक ट्यूमर के लक्षणों को पेट से जुड़ी सामान्य समस्याओं का लक्षण समझ लिया जाता है जिसके कारण समय पर उपचार नहीं होता है और यह जानलेवा बन जाता है. इसलिए इन लक्षणों के महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. इससे कैंसर का इलाज संभव है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं