Hair growth tips : बालों के झड़ने के कारणों में हार्मोनल असंतुलन और पोषण संबंधी कमियों से लेकर अत्यधिक स्टाइलिंग टूल्स और केमिकल प्रोडक्ट्स के संपर्क में आना शामिल है. या फिर बालों का झड़ना कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट या कुछ इंटरनल हेल्थ इश्यूज के कारण भी हो सकता है. ऐसे में यहां आपके बाल जल्दी बढ़ें और मजबूत हों, इसके लिए पांच असरदार नुस्खे दिए गए हैं जिन्हें आप अपनाकर एक महीने में अपने बालों की लंबाई को बढ़ा सकती हैं और हेयर फॉल पर भी नियंत्रण पा सकती हैं.
नारियल और आंवला तेल लगाएं
ये दोनों तेल आपके बाल के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं. क्योंकि ये बालों को डीपली मॉइश्चराइज करते हैं और टूटने झड़ने से भी रोकते हैं. इससे बाल की जड़ों को मजबूती मिलती है. इन दोनों तेल को मिक्स करके हेयर वॉश करने से पहले हल्के हाथों से मसाज दीजिए फिर 2 से 3 घंटे के बाद शैंपू कर लीजिए. ऐसा सप्ताह में 2 बार कर लेते हैं तो आपको इसका असर कुछ समय में नजर आने लगेगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बायोटिन बी 7
ये विटामिन आपके बालों के लिए बहुत जरूरी हैं. इसकी कमी से बाल कमजोर होने लगते हैं. आप चाहें तो बायोटिन सप्लीमेंट ले सकती हैं या फिर बायोटिन से भरपूर फूड जैसे अंडे, मेवे, और हरी पत्तेदार सब्जियों डाइट में शामिल कर लीजिए.
बाल करें ट्रिम
बाल की अच्छी हेयर ग्रोथ रे लिए आपको अपने स्पिल्ट एंड्स को काटते रहना चाहिए. इससे आपकी हेयर ग्रोथ अच्छी होती है. हर 6-8 हफ्ते में बालों को ट्रिम कराएं.
प्याज का रस
बाल की अच्छी सेहत के लिए आप अपने बालों में प्याज का रस जरूर लगाएं. क्योंकि यह आपकी हेयर ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है और बालों को मजबूत बनाता है. प्याज का रस बालों की जड़ों में लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर वॉश कर लीजिए.
बैलेंस डाइट
बैलेंस डाइट भी आपके बालों को भरपूर पोषण देता है. आप विटामिन A, C, E, और आयरन से भरपूर आहार अपनी थाली में शामिल करें. इसके लिए आप दालें, हरी सब्जियां, फल, और अन्य हेल्दी फूड्स का सेवन करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं