विज्ञापन

मंदिरों में मेडिटेशन करने से क्या होता है? आध्यात्मिक गुरु से जानिए

मंदिर में कुछ समय शांत बैठकर ध्यान करना भी एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव बन सकता है. इन स्थानों पर खास दिव्य एनर्जी मौजूद होती है. जब कोई व्यक्ति यहां शांत बैठकर ध्यान करता है, तो उसका मन धीरे-धीरे तनाव और अशांति से निकलकर शांति की ओर बढ़ने लगता है.

मंदिरों में मेडिटेशन करने से क्या होता है? आध्यात्मिक गुरु से जानिए
मंदिरों में मेडिटेशन
file photo

जब भी कोई किसी मंदिर में जाता है तो उसे बहुत शांति और सकारात्मक एनर्जी फील होती है. प्राचीन मंदिर, खासकर शक्तिपीठ और ज्योतिर्लिंग, आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत पवित्र माने जाते हैं. माना जाता है कि इन स्थानों पर खास दिव्य एनर्जी मौजूद होती है. जब कोई व्यक्ति यहां शांत बैठकर ध्यान करता है, तो उसका मन धीरे-धीरे तनाव और अशांति से निकलकर शांति की ओर बढ़ने लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मंदिरों में मेडिटेशन करने से क्या होता है.

आत्मन अवेयरनेस सेंटर के संस्थापक एचएच गुरुजी सुंदर का मानना है कि मंदिर में कुछ समय शांत बैठकर ध्यान करना भी एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव बन सकता है. गुरुजी सुंदर के अनुसार, मंदिर, तीर्थस्थल, मठ, चर्च और अन्य पवित्र स्थान आध्यात्मिक साधना करने वालों के लिए विशेष महत्व रखते हैं. उनका कहना है कि प्राचीन मंदिर, विशेष रूप से शक्तिपीठ और ज्योतिर्लिंग, दिव्य ऊर्जा के केंद्र माने जाते हैं. मान्यता है कि इन पवित्र स्थलों पर ध्यान करने से व्यक्ति का मन शांत होता है और उसे भीतर से सकारात्मकता का अनुभव होता है.

गुरुजी के अनुसार, ऐसे स्थानों पर समय बिताने से साधक खुद को आध्यात्मिक रूप से अधिक जुड़ा हुआ और संतुलित महसूस कर सकता है. उनका मानना है कि मंदिर में कुछ मिनटों का शांत ध्यान न केवल मानसिक सुकून देता है, बल्कि व्यक्ति को अपनी आध्यात्मिक यात्रा में आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करता है.

ध्यान के दौरान मंदिर में शांति क्यों महसूस होती है?

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एचएच गुरुजी सुंदर बताते हैं कि जब कोई व्यक्ति किसी पवित्र स्थान पर शांत बैठकर ध्यान करता है, तो उसका मन धीरे-धीरे स्थिर होने लगता है. उनके अनुसार, मंदिर में ध्यान करने से मन की भागदौड़ और तनाव कम होकर शांति का अनुभव होने लगता है. इससे व्यक्ति के लिए प्रार्थना करना, आत्मचिंतन करना और भीतर की शांति को महसूस करना आसान हो जाता है. जब मन की उलझनें और बाहरी distractions कम होने लगती हैं, तो व्यक्ति बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाता है.

मंदिर में ध्यान करने से तरोताजा क्यों महसूस हो सकता है?

गुरुजी सुंदर का कहना है कि आज की व्यस्त जिंदगी में लोग लगातार दफ्तरों, मॉल, एयरपोर्ट, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर रहते हैं. ऐसे माहौल में रहने और लगातार लोगों से मिलने-जुलने के कारण कई बार व्यक्ति मानसिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकता है. उनके अनुसार, पवित्र स्थानों पर कुछ समय ध्यान करने से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति खुद को अधिक संतुलित तथा तरोताजा महसूस कर सकता है. यह समय मानसिक तनाव को कम करने और भीतर की सकारात्मकता को बढ़ाने में सहायक हो सकता है.

यह भी पढ़ें:- क्या होता है भजन क्लबिंग जिसे GenZ करा रहा ट्रेंड, पीएम मोदी मे मेलबर्न मीट में किया जिक्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spiritual, Meditation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com