विज्ञापन

Spain में भी UPI पेमेंट सिस्टम शुरू करने की तैयारी, भारतीय यात्रियों का ट्रैवल एक्सपीरियंस होगा और आसान

भारत और स्पेन अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म यूपीआई-बिजुम को आपस में जोड़ने को लेकर बातचीत में तेजी लाने के लिए सहमत हो गए हैं. अगर दोनों में साझेदारी सफल हो जाती है, तो भारतीय ट्रैवलर्स स्पेन में UPI ऐप्स से आसानी से पेमेंट कर सकेंगे.

Spain में भी UPI पेमेंट सिस्टम शुरू करने की तैयारी, भारतीय यात्रियों का ट्रैवल एक्सपीरियंस होगा और आसान
स्पेन में जल्द शुरू हो सकता है UPI
Photo Credit: NDTV

किसी भी ट्रिप का असली मजा तब है जब आपको पैसों के हिसाब-किताब के बजाय सिर्फ नजारों और एक्सपीरिएंस पर ध्यान देना पड़े. भारतीय ट्रैवलर्स के लिए स्पेन ट्रिप अब और भी ज्यादा फ्री, स्मार्ट और डिजिटल होने वाली है.  दरअसल, भारत और स्पेन अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म यूपीआई-बिजुम को आपस में जोड़ने को लेकर बातचीत में तेजी लाने के लिए सहमत हो गए हैं. ये व्यवस्था शुरू होने के बाद भारतीय UPI की मदद से स्पेन में पेमेंट कर सकेंगे.

वाणिज्य मंत्रालय ने दी जानकारी

वाणिज्य मंत्रालय की जानकारी के अनुसार भारत और स्पेन अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म यूपीआई-बिजुम को आपस में जोड़ने को लेकर बातचीत में तेजी लाने के लिए सहमत हो गए हैं. दोनों देशों के बीच यह सहमति 13 से 18 जुलाई तक यूरोप के चार देशों के दौरे के तहत स्पेन पहुंचे केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की यात्रा के दौरान बनी है.

गोयल ने स्पेन के प्रथम उप-प्रधानमंत्री एवं अर्थव्यवस्था, व्यापार और व्यवसाय मंत्री कार्लोस कुएर्पो काबायेरो तथा उद्योग एवं पर्यटन मंत्री जोर्डी हेरेउ बोहेर के साथ बातचीत की. उन्होंने व्यापारिक समुदाय की भागीदारी के साथ भारत-स्पेन जॉइंट कमीशन की वार्षिक बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा. वहीं, स्पेन ने द्विपक्षीय सहयोग को सुगम बनाने के लिए एक समर्पित "इंडिया टीम" गठित करने का प्रस्ताव दिया.

Add image caption here

UPI

अगर भविष्य में Bizum और UPI साझेदारी सफल हो जाती है, तो भारतीय यात्री स्पेन में भी अपने सामान्य UPI ऐप्स, जैसे Google Pay, PhonePe या Paytm के जरिए भुगतान कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें किसी अलग पेमेंट ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी और ट्रैवल एक्सपीरिएंस काफी आसान हो जाएगा.

कहां-कहां पहुंच चुका UPI?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्पेन अकेला ऐसा देश नहीं है जहां भारत UPI का विस्तार करने की कोशिश कर रहा है. यूरोप दौरे के दौरान भारत ने एस्टोनिया के साथ भी फिनटेक कॉओपरेशन और यूपीआई को जोड़ने पर भी चर्चा की. इसके अलावा UPI पहले से ही कई देशों में अपनी पहुंच बना चुका है, जिनमें फ्रांस, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मॉरीशस, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और कतर शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर दिखने वाले पेरिस के Eiffel Tower और असलियत में कितना फर्क? महिला के शेयर किया अपना एक्सपीरिएंस

यह भी पढ़ें: फिर पटरी पर लौटी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, मात्र 50 रुपये में लें खूबसूरत सफर का मजा,जानें डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spain, UPI Payment, Travel News, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com