हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा अच्छे संस्कार सीखे और सभी से प्यार से बात करे. लेकिन कई बार अचानक बच्चे के मुंह से गाली निकल जाती है. ऐसे में ज्यादातर पेरेंट्स घबरा जाते हैं या गुस्से में बच्चे को डांटने लगते हैं, तो कुछ समझ ही नहीं पाते हैं कि इस कंडीशन में क्या करना चाहिए. अब, अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस स्थिति में क्या करना चाहिए. या कैसे आप बच्चे की गाली देने की आदत को सुधार कर सकते हैं-
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
इसे लेकर फेमस पेरेंटिंग कोच रिद्धि देवराह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में रिद्धि देवराह बताती हैं, एक रिसर्च के मुताबिक, 5 साल तक का बच्चा करीब 40 ऐसे शब्द सुन और पहचान सकता है, जिन्हें बोलना सही नहीं माना जाता. इसका मतलब यह नहीं है कि बच्चा उन शब्दों का मतलब जानता है. ज्यादातर बच्चे सिर्फ दूसरों की नकल करते हैं. वे घर, स्कूल, दोस्तों, टीवी, मोबाइल या आसपास के लोगों से ऐसे शब्द सुनते हैं और फिर उन्हें बोलने लगते हैं.
क्या करें?पेरेंटिंग कोच कहती हैं, इस स्थिति में गुस्सा करने की नहीं, बल्कि समझदारी से काम लेने की जरूरत होती है. अगर सही समय पर बच्चे की बात समझी जाए और प्यार से उसे सही-गलत का फर्क बताया जाए, तो यह आदत आसानी से छूट सकती है.
गुस्सा करने की बजाय शांत रहेंजब बच्चा पहली बार गाली देता है, तो कई माता-पिता तुरंत पूछने लगते हैं, 'ये किसने सिखाया?', 'कहां से सीखा?' या फिर गुस्से में डांट देते हैं. कुछ लोग बच्चे को मार भी देते हैं. वहीं, कुछ माता-पिता सोचते हैं कि ध्यान नहीं देंगे तो बच्चा खुद ही छोड़ देगा. लेकिन पेरेंटिंग कोच के अनुसार, ये दोनों तरीके सही नहीं हैं. इससे बच्चा डर सकता है या फिर बार-बार वही शब्द बोलने लग सकता है.
पहले समझें कि बच्चा क्या महसूस कर रहा हैअगर बच्चा गाली दे रहा है, तो सबसे पहले खुद को शांत रखें. फिर प्यार से उससे पूछें, 'बेटा, क्या हुआ? तुम ऐसा क्यों बोल रहे हो?' हो सकता है कि वह गुस्से में हो, किसी बात से दुखी हो या सिर्फ आपका ध्यान अपनी ओर खींचना चाहता हो. जब आप उसकी बात ध्यान से सुनेंगे, तो आपको उसकी परेशानी समझ आएगी और उसे सही तरीके से समझाना आसान होगा.
नियम बनाएंअगर बच्चा बार-बार गाली बोल रहा है, तो उस पर चिल्लाने की जरूरत नहीं है. उसे आराम से बताएं कि कुछ शब्द बोलना ठीक नहीं होता और उनकी जगह कौन से अच्छे शब्द इस्तेमाल किए जा सकते हैं. घर में साफ नियम बनाएं कि सभी लोग एक-दूसरे से सम्मान के साथ बात करेंगे. सबसे जरूरी बात यह है कि बड़े भी अपनी भाषा का ध्यान रखें, क्योंकि बच्चे वही सीखते हैं जो रोज देखते और सुनते हैं.
धीरे-धीरे बदलेगी आदतपेरेंटिंग कोच कहती हैं, बच्चे की कोई भी आदत एक दिन में नहीं बदलती. इसलिए धैर्य रखें और हर बार प्यार से उसे सही बात समझाएं. जब बच्चा अच्छे शब्दों का इस्तेमाल करे, तो उसकी तारीफ जरूर करें. इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह धीरे-धीरे गाली देना छोड़ देगा.
यह भी पढ़ें- रोज बिस्तर गीला कर देता है बच्चा? Pediatrician ने बताया क्या करें और क्या नहीं, कैसे छूटेगी ये आदत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं