Somvar Vrat Dress Color: सोमवार का दिन भोलेनाथ की भक्ति का दिन होता है. इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद शुद्ध वस्त्र पहन कर भगवान शंकर की पूजा अर्चना की जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोमवार व्रत के दौरान किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए. जी हां कुछ रंग ऐसे हैं, जिन्हें पूजा में खासकर भोलेनाथ की पूजा में पहनने से बचना चाहिए. तो चलिए जानते हैं सोमवार व्रत में किस रंग के कपड़े पहनें और किस रंग के नहीं.
सोमवार व्रत में किस रंग के कपड़े पहनें- (Which color clothes should be worn on Monday fast)
1. सफेद-
भोलेनाथ की पूजा में सफेद कपड़े का महत्व है लेकिन, विवाहित महिलाएं इस रंग से बचें. सोमवार चंद्रमा से जुड़ा है, और सफेद रंग मानसिक शांति, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला माना जाता है.
2. हरा-
हरा रंग भगवान शिव का प्रिय रंग माना जाता है सोमवार के दिन इस रंग का विशेष है, जो सद्भाव और विकास लाने के लिए जाना जाता है.
3. पीला-
पीला रंग आंतरिक शक्ति और समृद्धि को आकर्षित करता है, और इसे शुभ माना जाता है. सोमवार व्रत में आप पीले रंग के वस्त्र पहन सकते हैं.
4. नारंगी/भगवा-
इस रंग को ऊर्जा और भक्ति का प्रतीक माना जाता है. इसे सोमवार व्रत के दिन पहनना शुभ माना जाता है.

5. हल्का नीला/आसमानी-
सोमवार व्रत के दिन आप इस रंग के कपड़े पहन सकते हैं. यह मन को शांत करता है और मन को स्थिर रखने में मदद कर सकता है.
6. हल्का गुलाबी-
भोलेनाथ की पूजा में आप गुलाबी रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं.
सोमवार व्रत में किस रंग के कपड़े न पहनें- (Which color clothes should not be worn on Monday fast)
1. काला-
काले रंग को भगवान शिव की पूजा में अशुभ और तामसिक ऊर्जा वाला माना जाता है, इसलिए इससे बचना चाहिए.
2. गहरा नीला-
यह रंग राहु और शनि से संबंधित है और इसे कुंवारी कन्याओं के लिए अशुभ माना जाता है, जो जीवन में देरी का कारण बन सकता है. इसलिए इसे सोमवार व्रत में पहनने से बचना चाहिए.
3. भूरा रंग-
यह रंग भी भगवान शिव को अप्रसन्न कर सकता है और इससे बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें- नमक वाले पानी में पैर रखने से क्या होता है? आयुर्वेद ने बताया तन और मन को डिटॉक्स करने का सरल तरीका
World Heart Day: दिल की बीमारियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्टर TS Kler
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं