विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2017

भाई, मुझे भूल से भी मत कहना ये पांच बातें

आखिर वो कौन सी 5 बातें या खुन्‍नस हैं, जो एक बहन अपने भाई से कहना या उस पर निकालना चाहती है...

Also Read in
भाई, मुझे भूल से भी मत कहना ये पांच बातें
बहन और भाई का रिश्‍ता बहुत ही प्‍यारा होता है. दोनों एक दूसरे के लिए कंसर्न होते हैं, लेकिन दिक्‍कत तब आती है, जब भाई यह सोचने लगता है कि 'उसे अपनी बहन की (क्‍योंकि वह एक लड़की है) रक्षा करनी है. ऐसे में वह कई काम ऐसे करता है, जो बहन को नागवार गुजरते हैं. आखिर वो कौन सी 5 बातें या खुन्‍नस हैं, जो एक बहन अपने भाई से कहना या उस पर निकालना चाहती है...

वो लड़का कौन था
 
sony
भाई, मेरा यकीन करो. जब भी तुम मेरे दोस्‍तों के बारे में पूछते हो मुझे कोई दिक्‍कत नहीं होती. लेकिन जब तुम ये पूछते हो कि 'वो लड़का कौन था, तो मुझे बहुत गुस्‍सा आता है. क्‍या मैंने कभी तुमसे पूछा कि वो लड़की कौन है, जो दिन रात तुम्‍हें मैसेज करती रहती है.

तूने पी है?
 
women drinking 620
डीयर ब्रदर, क्‍या हुआ अगर मैंने पार्टी में थोड़ी बहुत पी ली तो. हर बात में मुझे लड़कों से कम्‍पेयर करना और उनसे कमतर दिखाना बंद करो.

नाइट आउट पर नहीं जाना
 
friendship

छोटे भाई, हो तो तुम मुझसे छोटे, लेकिन बाते ब‍हुत बड़ी करते हो. जब तुम नाइट आउट पर जाते हो, तो आकर कहते हो कि 'तुमने दोस्‍तों के साथ खूब मजे किए, नाइट आउट से अच्‍छा कुछ नहीं'. तो  फिर जब मैं जाना चाहती हूं तो तुम मना क्‍यों करते हो. अगली बार मना किया, तो तुम्‍हें भी कभी नाइट आउट का मौका नहीं दूंगी, समझे...

अपनी फ्रेंड का नंबर दे दे
 
reconnect with friends

बड़े, तुम मुझे तो कहते हो कि लड़कों से बचकर रहो, उनकी सोच अच्‍छी नहीं होती, ज्‍यादा लड़कों से दोस्‍ती मत रखा करो. और तुम्‍हें मेरी फ्रेंड्स के नंबर चाहिए होते हैं... क्‍यों? ताकि तुम उनको कॉल करके दोस्‍त बना सको... सावधान, अगली बार मुझसे किसी का नंबर मांगा तो...

ये कैसे कपड़े हैं
 
red skirt
भाई, कसम से. अगर अगली बार तुमने ये बात बोली, तो मैं तुम्‍हारी अलमारी से सारी जीन्‍स और टीशर्ट निकाल कर थोती कुर्ता रख दूंगी. मुझे क्‍या पहनना है ये मुझे ही तय करने दो...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sister Brother Relation, Relationship Between Brother And Sister, Know Your Sister, Tell Your Brother, Relationship, Relationship Problems, Raksha Bandhan 2016, Raksha Bandhan 2017, Raksha Bandhan Drive, Raksha Bandhan Gift Ideas, Raksha Bandhan Gifts, Raksha Bandhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com