Valentine's Day Special: हर साल 14 फरवरी को दुनियाभर में Valentine's Day मनाया जाता है. और आज ही वो दिन है जब दो प्यार करने वाले लोग इस दिन को सेलीब्रेट करते हैं, प्यार का इजहार करते हैं और इस दिन को खास बनाने के लिए अलग-अलग चीजे करते हैं. अक्सर लोग इसे सिर्फ कपल्स का दिन मान लेते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ये प्यार सिर्फ बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड तक सीमित नहीं रहता है. अगर आपके पास कोई पार्टनर नहीं है और आप सिंगल हैं फिर भी आपके लिए ये दिन इतना ही खास हो सकता है और आप भी इस दिन को सेलीब्रेट कर सकते हैं. बस आपको अपने नजरिए को थोड़ा सा बदलने की जरूरत है.
1. खुद से प्यार करना सीखिए
कई लोग जब सिंगल होते हैं तो उनको लगता है कि उनके अंदर कोई कमी है इसलिए ही उनका कोई पार्टनर नहीं है. लेकिन ये कोई कमी नहीं है. सबसे पहले आप खुद को प्यार करना सीखिए. खुद को स्पेशल फील कराएं और अपनी पसंद की चीजे करें. खुद के लिए अच्छा खाना ऑर्डर करें, मूवी देखें या फिर स्किन केयर करें और अपने लिए शापिंग करें. खुद के साथ क्वालिटी टाइम बिताना भी उतना ही जरूरी है जितना किसी और के साथ.
ये भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर ऐसे करें मेकअप, लगेंगी बेहद खूबसूरत

2. दोस्तों के साथ प्लान बनाइए
अगर आपके पास पार्टनर नहीं है तो आप इस दिन को अपने दोस्तों के साथ भी सेलीब्रेट कर सकते हैं. दोस्तों के साथ “सिंगल्स पार्टी” रख सकते हैं. अपने घर पर छोटा सा गेट-टुगेदर रखें जिसमें गेम्स, म्यूजिक और ढेर सारी मस्ती की जाएं. यकीन मानिए आपका ये दिन बहुत ही मजेदार बीतेगा.
3. फैमिली के साथ समय बिताएं
प्यार का मतलब सिर्फ अपने पार्टनर के साथ प्यार करना ही नहीं होता है. बल्कि आप प्यार अपने मां-पापा, भाई-बहन या बच्चों के साथ भी कर सकते हैं. इस दिन आप उनके साथ समय बिताकर इस दिन को और स्पेशल बना सकते हैं. उनके लिए छोटा सा गिफ्ट या सरप्राइज प्लान करें.
4. सोशल मीडिया से ब्रेक लें
इस दिन जब आप सोशल मीडिया पर दूसरे कपल्स की फोटो और पोस्ट दिखती है तो बुरा लगता है. अगर इससे आपको बुरा लगता है, तो थोड़ा ब्रेक ले लें. अपनी खुशी की तुलना किसी और से करने की जरूरत नहीं है.
रेस्टोरेंट दे रहा है खास ऑफर
इसके अलावा भी हाल ही में एक रेस्टोरेंट ने सिंगल लोगों के लिए एक खास ऑफर लेकर आए हैं जिसमें वो अपना वैलेंटाइन्स डे सेलीब्रेट कर सकते हैं. ये कैफे लोगों को डिनर डेट पर उनके AI चैटबॉट के साथ इनवाइट कर रहा है. इसका मतलब ये है कि टेबल पर आपके साथ आपके पार्टनर की जगह फोन या टैबलेट ले सकते हैं. और आप अपने वर्चुअल पार्टनर के साथ बातें करके अपना वैलेंटाइन डे मना सकते हैं.
सेम सेम वाइन बार कैफेNew York के हेल्स किचन के सेम सेम वाइन बार में सिंगल लोगों के लिए ये बिल्कुल अलग कॉनसेप्ट शुरू किया गया है. ऑर्गनाइजर इसे AI-असिस्टेड डेट कह रहे हैं. इसके लिए कैफे में छोटी टेबल, डिवाइस स्टैंड और हेडफोन सेटअप लगाए गए हैं. जिसमें आप अपने डिजिटल पार्टनर के साथ बात कर सकते हैं जैसे वे असल दुनिया में किसी के साथ बैठकर खाना खा रहे हों और बातचीत कर रहे हों.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं