विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2019

Sania Mirza ने चार महीने में घटाया 26 किलो वजन, Video में शेयर किया सीक्रेट

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने अक्टूबर महीने में अपने बेटे इज़हान मिर्जा मलिक (Izhaan Mirza Malik) को जन्म दिया था. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनका 23 किलो वज़न बढ़ा था.

Also Read in
Sania Mirza ने चार महीने में घटाया 26 किलो वजन, Video में शेयर किया सीक्रेट
Sania Mirza की पहले और अब की तस्वीर...
नई दिल्ली:

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने चार महीने में 26 किलो वजन घटाया है. उन्होंने जिम में वर्कआउट करते हुए कई वीडियो शेयर किए और बताया कि वजन घटाने का पूरा श्रेय उनकी इस कड़ी मेहनत और अनुशासन को जाता है. सानिया मिर्जा ने अक्टूबर महीने में अपने बेटे इज़हान मिर्जा मलिक (Izhaan Mirza Malik) को जन्म दिया था. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी (Pregnancy Weight Loss) के दौरान उनका 23 किलो वज़न बढ़ा था.

प्रेग्नेंसी के दौरान सानिया मिर्जा...

26 किलो वजन घटाने के बाद सानिया मिर्जा... 

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बताया कि उनसे कई लोगों ने वज़न घटाने के बारे में सवाल पूछे, जिसके जवाब में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वर्कआउट वीडियो शेयर किए. 

सानिया मिर्जा ने बताया कि उन्हें कई मम्मियों ने मैसेज कर ये सवाल पूछा कि उन्होंने डिलीवरी के बाद खुद को वापस शेप में कैसे किया? वो नॉर्मल कैसे हो गई? उन्होंने वीडियो के साथ जवाब में लिखा, "लेडीज़, मैं कहना चाहती हूं...अगर मैं कर सकती हूं तो कोई भी कर सकता है. दिन में एक या दो घंटे की एक्सरसाइज़ आपको मेंटली और फिज़िकली दोनों तरीकों से फिट कर सकती है." 

इसके साथ सानिया मिर्जा ने डिलीवरी के बाद वाले वीडियो भी शेयर किया...

     
बता दें, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने 12 अप्रैल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से शादी की. साल 2018 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम इज़हान मिर्जा मलिक (Izhaan Mirza Malik) रखा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sania Mirza, Sania Mirza Weight Loss, Weight Loss, Sania Mirza Weight Loss Secret, Pregnancy Weight Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com