मानसून का सीजन चल रहा है और इस दौरान सर्पदंश की खबरें आमतौर पर सुनने को मिलती हैं. दरअसल, बारिश के मौसम में पानी भरने के कारण सांप अपने बिलों से निकलकर रिहायशी इलाकों की तरफ आ जाते हैं. इसके अलावा इस सीजन में मेंढक और चूहे भी काफी ज्यादा हो जाते हैं, जिन्हें तलाशते हुए सांप घर के पास पहुंच जाते हैं. ऐसे में अधिकतर लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर सांप को कैसे पकड़ा जाता है या फिर कैसे भगाएं. आज हम आपको इन्हीं कुछ सवालों के जवाब देने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...
सांप को कैसे पकड़ा जाता है?
सांप को स्नेक हुक और रेस्क्यू बैग की मदद से पकड़ा जाता है. हालांकि सांप को खुद पकड़ना काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है. ऐसे में सांप को पकड़ने के लिए आप हमेशा किसी ट्रेन्ड स्नेक रेस्क्यूअर या फिर वन विभाग से संपर्क करें. स्नेक रेस्क्यूर स्नेक हुक और स्टिक का इस्तेमाल करते हैं और फिर सांप को नियंत्रित करते हैं. इसके बाद सांप को कंट्रोल कर लंबे कपड़े के बैग या सुरक्षित डिब्बे में डाला जाता है और फिर किसी सुरक्षित जंगल छोड़ दिया जाता है.

सांप को कैसे पकड़ें?
सांप को पकड़ने के लिए हमेशा स्नेक रेस्क्यूर की ही मदद लें. सांप पकड़ने के लिए खुद प्रयास करना काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है. साथ ही अगर सांप घर में घुस गया है तो, उचित दूरी बनाए रखें और बाहर निकलने का रास्ता दें.
सांप पकड़ने का यंत्र
सांप पकड़ने के यंत्र को ही स्नैक कैचर और स्केन हुक या स्टिक कहा जाता है. इस यंत्र की मदद से सांप को एक सुरक्षित दूरी से पकड़ा जा सकता है. हालांकि इसते इस्तेमाल में भी खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है. आजकल कई स्नेक स्टिक में लॉक करने की सुविधा भी रहती है, जिससे सांप आसानी से फिसल नहीं सकता है.

Photo Credit: Canva
सांप मारने वाला स्प्रे
सांप को मारने की जगह भगाना काफी ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. साथ ही बाजार में कोई सांप मारने वाला स्प्रे भी प्रामाणित रूप से नहीं मिलता है. सांप भगाने के लिए आप घर ही स्प्रे तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आप 2 लीटर पानी में 250 mL मिट्टी का तेल, फिनाइल और नेफथलीन की बॉल्स को डालें. इन सबको अच्छे से मिक्स कर एक स्प्रे बोतल में भर लें. इसके बाद आपको जहां सांप के छिपे होने की आशंका है, वहां छिड़क दें.
सांप भगाने के उपाय
बरसात के मौसम में बिलों में पानी भर जाने के कारण सांप अक्सर घरों, खेतों और झाड़ियों की ओर निकल आते हैं. इसलिए थोड़ी सी सावधानी आपकी और आपके परिवार की जान बचा सकती है. सांप को भगाने या बचाव के लिए कुछ आसान टिप्स अपना सकते हैं. इसकी जानकारी गोड्डा के डीसी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है.
- घर के आसपास घास, झाड़ियां और कचरा साफ रखें.
- रात में बाहर निकलते समय हमेशा टॉर्च का उपयोग करें.
- खेत या झाड़ियों में काम करते समय लंबे जूते (गमबूट) और मोटे दस्ताने पहनें.
- लकड़ी, पत्थर या ईंटों के ढेर में हाथ डालने से पहले डंडे से जांच लें.
- घर के दरवाजों और खिड़कियों की दरारें बंद रखें.
- चूहों की संख्या कम रखें, क्योंकि साँप अक्सर उनके पीछे आते हैं.
- बच्चों को झाड़ियों, पानी भरे क्षेत्रों और सुनसान जगहों पर अकेले न जाने दें.
- यदि सांप दिख जाए तो घबराएं नहीं और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें.
- सांप को मारने या पकड़ने की कोशिश न करें.
- वन विभाग या स्थानीय रेस्क्यू टीम को सूचना दें.
- सांप की दिशा पर नजर रखें, लेकिन उसके पास न जाएं.
- अंगर सांप काट ले तो पीड़ित को शांत रखें और कम से कम हिलाएं.
ये गलतियां न करें
- झाड़-फूंक या तंत्र-मंत्र पर भरोसा न करें.
- जख्म को चीरना, चूसना या जलाना नहीं चाहिए.
- बहुत कसकर कपड़ा या रस्सी न बांधें.
- बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न लें.
यह भी पढ़ें- सफेद कपड़ों पर लग गया है दूसरे कपड़े का रंग? इस आसान ट्रिक से करें साफ, दिखेगा नया जैसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं