Ryo Tatsuki Prediction: रियो तात्सुकी मांगा आर्टिस्ट रह चुकी हैं और अपनी भविष्यवाणियों के लिए जानी जाती हैं. दुनियाभर में कई भविष्यवक्ता रहे हैं जिनमें बाबा वेंगा (Baba Vanga) का नाम बेहद मशहूर है. ऐसे में रियो तात्सुकी को जापानी बाबा वेंगा कहा जा रहा है. रियो तात्सुकी साल 1975 में मांगा आर्टिस्ट थीं लेकिन उन्हें ख्याति अपनी भविष्य देख पाने की शक्ति के जरिए मिली. 1980 से उन्होंने दुनियाभर में होने वाली घटनाओं को लेकर जो सपने देखे उन्हें अपनी ड्रीम डायरी में लिखना शुरू कर दिया और 1999 में एक मांगा किताब छपवाई जिसका नाम था 'द फ्यूचर आई सॉ'. इस किताब में लिखी रियो तात्सुकी की कुछ भविष्यवाणियां (Prophecy) सच हुई हैं. आइए जानते हैं रियो तात्सुकी की सच साबित हुई भविष्यवाणियों के बारे में और यह भी कि आने वाले समय में उन्होंने किस जल प्रलय की चेतावनी दी है.
बच्चा किसी चीज से टकरा गया है तो कभी ना कहें ये बातें, डॉक्टर की यह सलाह हर माता-पिता के आएगी काम
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रियो तात्सुकी की सच हुई भविष्यवाणियां | Ryo Tatsuki Prophecies That Had Alreay Come True
- साल 1991 में क्वीन बैंड के लीड सिंगर फ्रेडी मर्करी की मृत्यु की भविष्यवाणी.
- साल 1995 में कोब भूकंप की भविष्यवाणी जिसमें 6,000 लोगों ने जान गंवाई थी.
- प्रिंसेस डायना को लेकर रियो तात्सुकी को सपना आया था और इस बारे में उन्होंने अपनी ड्रीम डायरी में 31 अगस्त, 1992 में लिखा था. इसके ठीक पांच साल बाद 31 अगस्त, 1997 में प्रिंसेस डायना की ट्रैजिक एक्सीडेंट में मौत हुई थी.
- कोविड -19 महामारी को लेकर भी रियो तात्सुकी ने अपनी डायरी (Ryo Tatsuki Dream Diary) में लिखा था. अपनी डायरी में रियो तात्सुकी ने लिखा था कि साल 2020 में एक वायरस आएगा और कम होने के बाद 10 साल बाद फिर लौटकर आएगा.
रियो तात्सुकी ने एक और खतरनाक चेतावनी दी है. रियो तात्सुकी के अनुसार जापान और उसके पड़ोसी देशों में जुलाई, 2025 में जलप्रलय आने वाला है. इस सुनामी (Tsunami) का सपना तात्सुकी ने देखा था जिसमें उन्हें दिखा कि प्रशांत महासागार उफनता हुआ दक्षिण जापान की तरफ बढ़ रहा है बिल्कुल ऐसे जैसे उबल रहा हो. रियो तात्सुकी का मानना है कि यह अंडरवॉटर वॉल्केनिक इरप्शन या फिर समुद्रतल में होने वाले बड़े एक्सप्लोजन के कारण होगा. रियो तात्सुकी का कहना है कि यह सुनामी 2011 में आई सुनामी से तीन गुना ज्यादा बड़ी होगी.
क्या इस सुनामी का कोई वैज्ञानिक प्रमाण है?वैज्ञानिक और भूकंपविज्ञानी संशय में हैं क्योंकि 2025 में आने वाली मेगा-सुनामी या महा जलप्रलय का समर्थन करने वाला कोई मौजूदा भूवैज्ञानिक डाटा नहीं है. हालांकि, हाल ही में थाईलैंड और मलेशिया में विनाशकारी भूकंप (Earthquake) आया था जिससे एक और विनाशकारी घटना की संभावना के बारे में संदेह पैदा हो रहा है.
जापान रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है जहां मेगाथ्रस्ट भूकंप और सुनामी की हमेशा एक संभावना रहती है. एक वास्तविक चिंता नानकाई ट्रफ है, जो जापान के दक्षिणी तट से दूर एक क्षेत्र है. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यहां मेगाथ्रस्ट भूकंप आता है तो यह 30 मीटर से अधिक ऊंची सुनामी उत्पन्न कर सकता है जोकि ऐसी स्थिति है जो रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी से काफी मिलती-जुलती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं