RO Ka Full Form: बढ़ते प्रदूषण, खराब पाइपलाइन और दूषित पानी की वजह से पानी में बैक्टीरिया, वायरस और केमिकल्स की मात्रा बढ़ती जा रही है. यही कारण है ज्यादातर घरों में RO लगा है. यह न सिर्फ पानी को को शुद्ध करता है, बल्कि उसे पीने योग्य और सुरक्षित बनाता है. इसके फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आपको इसकी फुल फॉर्म पता है? अगर नहीं, तो इस स्टोरी में बने रहिए. यहां हम आपके साथ RO से जुड़ी कुछ जानकारी शेयर करने वाले हैं.

Photo Credit: AI
RO का फुल फॉर्म
RO की फुल फॉर्म "Reverse Osmosis" है, जिसे हिंदी में विपरीत प्रसारण कहते हैं. यह एक ऐसी तकनीक है जो पानी को बहुत बारीक फिल्टर करके बिल्कुल साफ कर देती है.
RO Water के फायदे | Benefits of RO Water
- पानी को साफ और सुरक्षित बनता है: RO पानी से हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस और गंदगी सब हट जाती है.
- पानी का स्वाद अच्छा हो जाता है: नमकीन और कड़वाहट वाला पानी RO के बाद बिल्कुल हल्का और स्वादिष्ट लगने लगता है.
- भारी धातुएं हट जाती हैं: पानी में मौजूद सीसा, पारा, आर्सेनिक जैसी धातुएं शरीर के लिए बहुत खतरनाक होती हैं, जिन्हें RO हटाने में मदद करता है.
- ज्यादा TDS वाले पानी में बहुत फायदेमंद: अगर आपके इलाके में बोरवेल या हार्ड वॉटर आता है, तो RO सबसे अच्छा विकल्प है.
- शरीर के लिए अच्छा: साफ पानी पीने से पेट से जुड़ी दिक्कतें, इंफेक्शन, शरीर में टॉक्सिन कम होते हैं और स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है.
RO पानी कब काम आता है?
- जब पानी का TDS 300 से ज्यादा हो
- जब पानी नमकीन लगे
- जब पानी में बदबू या गंदगी दिखे
- बोरवेल या बहुत हार्ड वॉटर आता हो
इसे भी पढ़ें: होटल में रुकना पसंद है? चेक-इन करने से पहले जरूर करें ये 4 काम!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं