विज्ञापन

Promise Day 2026: प्रॉमिस डे पर पार्टनर से करें जिंदगी भर का साथ देने का वादा, भेजें ये 5 रोमांटिक मैसेज

Valentine Week Day (Promise Day): वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है. बता दें, यह वफादारी और भरोसे का दिन है. इस दिन प्यार करने वाले लोग एक- दूसरे से दिल से  जिंदगी भर साथ रहने का वादा करते हैं.

Promise Day 2026: प्रॉमिस डे पर पार्टनर से करें जिंदगी भर का साथ देने का वादा, भेजें ये 5 रोमांटिक मैसेज
Promise day 2026 wishes

Valentine Week Day (Promise Day 2026): वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में यह वो समय है, जब दो प्यार करने वाले एक दूसरे को गिफ्ट्स देकर खुश करते हैं और जिंदगी भर जीने- मरने की कसमें खाते हैं. अगर आप भी प्यार में हैं और टेडी बियर सेलिब्रेट कर चुके हैं, तो प्रॉमिस डे (Promise Day) मनाने की शुरुआत कर लीजिए. बता दें, वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन यानी 11 फरवरी को  प्रॉमिस डे मनाया जाता है. आइए जानते हैं, इस दिन को कैसे सेलिब्रेट किया जा सकता है. इस दिन आप अपने उस खास इंसान को क्या गिफ्ट दे सकते हैं और अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं.

प्रॉमिस डे कब है? | Promise Day Kab Hai

इस साल प्रॉमिस डे 2026 (बुधवार,) यानी 11 फरवरी, 2026 को मनाया जाएगा.  यह हर साल वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन मनाया जाता है. अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं और उसके साथ जिंदगी भर का साथ रहना चाहते हैं, तो इस साल प्रॉमिस डे पर आप उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं.

प्रॉमिस डे का क्या महत्व है? | What Is The History Behind Promise Day?

वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है. बता दें, यह दिन प्रेम, विश्वास और वफादारी की प्रतीक है. इस दिन आप अपने पार्टनर से उनके साथ हमेशा रहने का वादा कर सकते हैं और बता सकते हैं कि आप उनसे कितना प्रेम करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों मनाते हैं प्रॉमिस डे | Why Do We Celebrate Promise Day

प्रॉमिस डे के दिन किसी खास व्यक्ति से सच्चा वादा किया जाता है. चाहे वह आपका साथी हो, जीवन साथी हो या कोई करीबी दोस्त. ये वादे एक-दूसरे का साथ देने, रिश्ते को मजबूत करने, साथ मिलकर आगे बढ़ने के बारे में हो सकते हैं.

कैसे मनाएं प्रॉमिस डे? | How To Celebrate Promise Day

11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है. इस दिन को मनाने के लिए आप अपने पार्टनर को प्रॉमिस रिंग या कस्टमाइज्ड ज्वेलरी गिफ्ट में दे सकते हैं. इसी के साथ आप उन्हें दिल को छू लेने वाले हैंड रिटन लेटर भी दे सकते हैं.

प्रॉमिस डे पर गिफ्ट में क्या दें? | Promise Day Gift

  • प्रॉमिस डे पर आप अपने पार्टनर या किसी करीबी दोस्त को प्रॉमिस रिंग,ज्वेलरी, कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम/लैंप और लाल गुलाब के साथ चॉकलेट या टेडी बियर जैसे रोमांटिक गिफ्ट्स दे सकते हैं.
  • प्रॉमिस डे पर आप फोटो फ्रेम, कुशन, मग,कीचेन और फोटो लैंप दे सकते हैं.
  • प्रॉमिस डे पर आप लाल गुलाब, लिली या ऑर्किड के गुलदस्ते को चॉकलेट, केक या टेडी बियर के साथ आप गिफ्ट में दे सकते हैं.
  • प्रॉमिस डे पर आप प्रॉमिस रिंग, चार्म ब्रेसलेट, घड़ी या वॉलेट गिफ्ट में दे सकते हैं.

प्रॉमिस डे पर भेजें ये मैसेज | Promise Day Messages

मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं हर हाल में आपका साथ दूंगा और आपके साथ रहूंगा। हैप्पी प्रॉमिस डे!

आज से लेकर हमेशा तक, मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं हमेशा आपको अनकंडीशनली प्यार करूंगा. हैप्पी प्रॉमिस डे माई लव!

मैं ये वादा तो नहीं कर सकता कि मैं आपकी हर समस्या को सुलझा दूंगा लेकिन यह वादा जरूर करता हूं कि आपको अकेले उन समस्याओं का सामना नहीं करना होगा. हैप्पी प्रॉमिस डे!

मैं परफेक्ट नहीं हूं, मैं गलत निर्णय भी लेता हूं और मैं झगड़ा भी करता हूं, लेकिन मैं आपसे यह वादा करता हूं कि मैं हमेशा आपसे प्यार करूंगा। हैप्पी प्रॉमिस डे माई डियर!

मैं मरते दम तक आपके साथ रहूंगा। हैप्पी प्रॉमिस डे माई लव!

मैं आपसे चांद, तारे और सूरज लाने का वादा नहीं कर सकता लेकिन यह वादा जरूर करता हूं कि मैं आपको हमेशा अपने दिल की गहराइयों से प्यार करता रहूंगा.  हैप्पी प्रॉमिस डे मेरी जान!

इसे भी पढ़ें: 12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com