Promise Day 2025: हर साल 11 फरवरी के दिन प्रोमिस डे मनाया जाता है. यह वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन है. कहते हैं रिश्ते वादों पर टिके होते हैं. कोई उम्रभर प्यार करने का तो कोई साथ निभाने का वादा (Promise) करता है, कोई वादा करता है कि सदा तुम्हें हसांना है, तो कोई कहता है कि वादा रहा तुम्हें कभी रुलाना नहीं है. ये प्यारभरे वादे जिंदगी में मिठास घोल देते हैं. वहीं, रिश्तों की नींव होते हैं ये वादे. इसीलिए इस प्रोमिस डे पर आप भी अपने पार्टनर से प्यार के वो वादे कीजिए जिन्हें आप निभा सकें और जो आपके रिश्ते को और खास बना दें. यहां ऐसे ही कुछ प्रोमिस डे के विशेज दिए जा रहे हैं जो आप अपने पार्टनर को भेजकर इस दिन को और स्पेशल बना सकते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
प्रोमिस डे के विशेज | Promise Day Wishes
आंख खुले तो चहेरा मेरे यार का हो,
आंख बंद हो तो सपना मेरे प्यार का हो,
मैं जी लूंगा सिर्फ उस एक पल में बस इतना वादा कर दो,
हर सांस पर हक सिर्फ आपका हो.
हैप्पी प्रोमिस डे!
हर पल तुम्हें प्यार करेंगे ये इरादा है
हर पल तुम्हें प्यार करेंगे ये इरादा है
कयामत तक रहेगा हमारा साथ, यह वादा है.
हैप्पी प्रोमिस डे!
बनकर तेरा साया तेरा साथ निभाऊंगा
तू जहां-जहां जाएगी मैं वहां-वहां आऊंगा
साया तो छोड़ जाता है साथ अंधेरे में,
लेकिन मैं अंधेरे में तेरा उजाला बन जाऊंगा.
हैप्पी प्रोमिस डे!

बातों-बातों में दिल ले जाते हो,
देखते हो इस तरह जान ले जाते हो,
अदाओं से अपने इस दिल को धड़काते हो,
लेकर बाहों में सारा जहां भुलाते हो.
हैप्पी प्रोमिस डे!
ये वादा है हमारा,
कभी साथ न छोड़ेंगे तुम्हारा,
जो गए तुम हमें भूलकर,
ले आएंगे पकड़कर हाथ तुम्हारा.
हैप्पी प्रोमिस डे!
हर पल तुम्हें प्यार करेंगे यह वादाहै
कयामत तक रहेगा हमारा साथ, यह वादा है.
हैप्पी प्रोमिस डे!

तेरी मजबूरियां दुरुस्त मगर
तू ने वादा किया था याद तो कर
नासिर काज़मी
एक वादा है जो टूटेगा ना कभी
साथ अपना टूटेगा ना कभी
चलता रहेगा अपने प्यार का कारवां
और ये प्यार का कारवां रुकेगा ना कभी.
हैप्पी प्रोमिस डे!
बनकर तेरा साया तेरा साथ निभाऊंगी
तू जहां जाएगा मैं वहां-वहां आऊंगी
साया तो छोड़ जाता है साथ अंधेरे में
लेकिन मैं अंधेरे में तेरा उजाला बन जाऊंगी.
हैप्पी प्रोमिस डे!

अगर आपने मुझे लाखो में चुना है
तो मेरा भी वादा है आप से
करोड़ों की भीड़ में खोने नहीं दूंगा आपको.
हैप्पी प्रोमिस डे!
आज से तुम्हारा दर्द हम आधा करते हैं
निभायेंगे हर वक्त यह इरादा रखते है
आखिरी सांस तक रहेंगे तुम्हारे साथ
हाथों में हाथ लेकर आज तुमसे ये वादा करते हैं.
हैप्पी प्रोमिस डे!
मैं वादा करता हूं
तेरी हर खुशी पर अपनी जान
न्योछावर कर दूंगा
तेरीहर मंजिल का रास्ता बन जाउंगा
7 जन्मों तक तेरा साथ निभाउंगा.
हैप्पी प्रोमिस डे!

तुम उदास उदास से लगते हो
कोई तरकीब बताओ मनाने की
प्रॉमिस है तुमसे मैं जिन्दगी गिरवी रख सकता हूं
तुम कीमत बताओ मुस्कुराने की!
हैप्पी प्रोमिस डे!
खुशबू की तरह तेरी हर सांस में
प्यार अपना बसाने का वादा है
रंग जितने हैं मोहब्बत में हमारी
तेरे जीवन में सजाने का वादा है!
हैप्पी प्रोमिस डे!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं