
प्रतीकात्मक तस्वीर
आप योगा करें, मॉर्निग वॉक पर जाएं या फिर जिम में पसीने बहाएं, फिट रहने के लिए आप चाहें जैसा वर्कआउट करें, इस बात का ख्याल रखें कि आपका परफॉर्मेंस सही हो।
वर्जिश का फायदा तभी होगा जब आप हर अंतराल पर अपना लेवल बढ़ाते जाएं। इसके लिए आपको ढेर सारी ऊर्जा की जरूरत होगी। इसलिए कसरत शुरू करने से पहले आप क्या खाते हैं, इसका सीधा असर आपके परफॉर्मेंस पर होता है।
पेश है उन टॉप 8 प्री-वर्कआउट स्नैक्स की लिस्ट जिसे खाने के बाद व्यायाम के दौरान आपको मिलेगी भरपूर एनर्जी-
1. केला
केला में विटामिन ए,बी, सी और ई के साथ साथ जिंक, आयरन और पोटैशियम जैसे खनीज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। यही वजह है कि इस फल को 'नैचुरल पावर बार' भी कहा जाता है।
टिप: व्यायाम शुरू करने के 30-45 मिनट पहले केला खाएं।
2.ओट्स
ओट्स शरीर की कार्बोहाइड्रेट की जरूरत को पूरा करता है। साथ ही इसे पचने में भी वक्त लगता है। यानी अगर इसे कसरत करने से पहले खाया जाए, तो इससे पहले कि यह पचे और इसका कार्बोहाइड्रेट शरीर में फैट बनकर स्टोर हो, कसरत के दौरान शरीर अपनी एनर्जी की जरूरत को ओट्स से मिल रहे कार्बोहाइड्रेट से पूरा कर लेता है। ओट्स में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने के बाद सुस्ती नहीं आती।
3.स्मूदीज
फ्रेश फ्रूट स्मूदीज सबसे बढ़िया प्री-वर्कआउट स्नैक साबित होते हैं। इससे शरीर को हाई क्वॉलिटी प्रोटीन तो मिलता ही है, ये आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाते हैं।
4.एग व्हाइट
अंडे में प्रोटीन प्रचूर मात्रा में मौजूद होता है। साथ ही इसमें अमीनो एसि़ड होता है जो वर्कआउट के दौरान मसल टिश्यू को हुए नुकसान की भरपाई करने में शरीर को मदद करता है।
टिप: अंडे का पीला भाग निकालकर इसे खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे के इस हिस्से में फैट होता है जो मेटाबॉलिस्म को धीमा करता है और वर्कआउट के दौरान थकान होती है।
5.दही
दही में अपना पसंदीदा फल मिलाकर खाएं। हो सके तो ग्रीक योगहर्ट खाएं क्योंकि आम दही की तुलना में ग्रीक योगहर्ट में प्रोटीन दोगुनी मात्रा में और कार्ब्स कम होता है।
6.ड्राई फ्रूट्स
वर्कआउट शुरू करने से पहले ड्राई फ्रूट्स-बादाम, काजू, अखरोट जरूर खाएं। इससे आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी और हल्का भी महसूस होगा।
7.होल ग्रेन टोस्ट
होल ग्रेन ब्रेड में पीनट बटर या ग्रीक योगहर्ट की टॉपिंग के साथ टोस्ट तैयार करें और कसरत शुरू करने से पहले खाएं। इसमें फाइबर होता है।
8.कॉफी
कॉफी से ब्लड सर्कुलेशन दुरुस्त रहता है। यह ट्श्यूज में भी ऑक्सीजन का लेवल मेनटेन रखता है। विशेषज्ञों के अनुसार आधे घंटे के व्यायाम से एक घंटे पहले कॉफी के सेवन से मसल्स में कम दर्द होता है।
वर्जिश का फायदा तभी होगा जब आप हर अंतराल पर अपना लेवल बढ़ाते जाएं। इसके लिए आपको ढेर सारी ऊर्जा की जरूरत होगी। इसलिए कसरत शुरू करने से पहले आप क्या खाते हैं, इसका सीधा असर आपके परफॉर्मेंस पर होता है।
पेश है उन टॉप 8 प्री-वर्कआउट स्नैक्स की लिस्ट जिसे खाने के बाद व्यायाम के दौरान आपको मिलेगी भरपूर एनर्जी-
1. केला

केला में विटामिन ए,बी, सी और ई के साथ साथ जिंक, आयरन और पोटैशियम जैसे खनीज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। यही वजह है कि इस फल को 'नैचुरल पावर बार' भी कहा जाता है।
टिप: व्यायाम शुरू करने के 30-45 मिनट पहले केला खाएं।
2.ओट्स

ओट्स शरीर की कार्बोहाइड्रेट की जरूरत को पूरा करता है। साथ ही इसे पचने में भी वक्त लगता है। यानी अगर इसे कसरत करने से पहले खाया जाए, तो इससे पहले कि यह पचे और इसका कार्बोहाइड्रेट शरीर में फैट बनकर स्टोर हो, कसरत के दौरान शरीर अपनी एनर्जी की जरूरत को ओट्स से मिल रहे कार्बोहाइड्रेट से पूरा कर लेता है। ओट्स में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने के बाद सुस्ती नहीं आती।
3.स्मूदीज

फ्रेश फ्रूट स्मूदीज सबसे बढ़िया प्री-वर्कआउट स्नैक साबित होते हैं। इससे शरीर को हाई क्वॉलिटी प्रोटीन तो मिलता ही है, ये आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाते हैं।
4.एग व्हाइट

अंडे में प्रोटीन प्रचूर मात्रा में मौजूद होता है। साथ ही इसमें अमीनो एसि़ड होता है जो वर्कआउट के दौरान मसल टिश्यू को हुए नुकसान की भरपाई करने में शरीर को मदद करता है।
टिप: अंडे का पीला भाग निकालकर इसे खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे के इस हिस्से में फैट होता है जो मेटाबॉलिस्म को धीमा करता है और वर्कआउट के दौरान थकान होती है।
5.दही

6.ड्राई फ्रूट्स

7.होल ग्रेन टोस्ट

8.कॉफी

कॉफी से ब्लड सर्कुलेशन दुरुस्त रहता है। यह ट्श्यूज में भी ऑक्सीजन का लेवल मेनटेन रखता है। विशेषज्ञों के अनुसार आधे घंटे के व्यायाम से एक घंटे पहले कॉफी के सेवन से मसल्स में कम दर्द होता है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं