विज्ञापन

'तुम्हें कुछ नहीं पता' अपनी मां को ऐसा कहकर न बनाएं र‍िश्‍तों में दूर‍ियां, ये 6 बातें कहना कर दें बंद

Relationship Tips : मां का प्यार और त्याग अनमोल होता है. गुस्से में बोले गए कुछ शब्द उन्हें गहरी ठेस पहुंचा सकते हैं. जानिए ऐसी बातें, जिन्हें कहने से बचकर आप मां के साथ अपने रिश्ते को सम्मान, प्यार और विश्वास से मजबूत बना सकते हैं.

'तुम्हें कुछ नहीं पता' अपनी मां को ऐसा कहकर न बनाएं र‍िश्‍तों में दूर‍ियां, ये 6 बातें कहना कर दें बंद
अपने पैरंट्स से ये शब्‍द ना कहे.

Relationship Tips : मां का स्थान जीवन में सबसे अनमोल होता है. वह केवल जन्म ही नहीं देती है, बल्कि अपने बच्चों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर देती है. बचपन से लेकर बड़े होने तक हर सुख-दुख में वह बिना किसी स्वार्थ के साथ खड़ी रहती है. इसलिए उसका सम्मान करना आपका कर्तव्य है. हालांकि, कई बार गुस्से या जल्दबाजी में बोले गए कुछ शब्द मां के दिल को गहरी चोट पहुंचा सकते हैं. ऐसे शब्द न केवल रिश्तों में दूरी पैदा करते हैं, बल्कि जीवनभर का पछतावा भी बन सकते हैं. अगर आपकी मां आपके साथ हैं, तो उनके सम्मान और भावनाओं का हमेशा ध्यान रखें और ऐसी बातों कहने से बचें -  

"तुम्हें कुछ नहीं पता" 

मां ने ही हमें बोलना, चलना और जीवन की पहली सीख दी होती है. भले ही उन्हें नई टेक्नोलॉजी की जानकारी कम हो, लेकिन जीवन का अनुभव उनके पास सबसे ज्यादा होता है. इसलिए उनकी समझ को कभी कम नहीं आंकना चाहिए.

"तुम कुछ नहीं समझती" 

एक मां बिना कुछ कहे अपने बच्चे के चेहरे से उसकी खुशी, दुख, भूख और परेशानी पहचान लेती है. ऐसे में यह कहना कि वह कुछ नहीं समझती, उनके प्रेम और अनुभव का अनादर है.

Parenting Tips impact of punitive parenting kids

Parenting Tips impact of punitive parenting kids
Photo Credit: File Photo

"आपकी वजह से मेरी जिंदगी खराब हुई"

मां अपने बच्चे के जन्म के साथ ही अपनी कई इच्छाओं और सपनों का त्याग कर देती है. इसलिए ऐसे शब्द उनके त्याग और समर्पण को ठेस पहुंचा सकते हैं.

"आप चुप रहो" 

हर मां अपने अनुभव के आधार पर सलाह देती है. इसलिए उनकी बातों को सुनना चाहिए. 

"आप पुराने जमाने की हो" 

भले ही समय बदलता है, लेकिन जीवन के कई मूल्य हमेशा बने रहते हैं. मां की सीख और संस्कार हर जमाने में प्रासंगिक हैं. 

"मेरे पास आपके लिए टाइम नहीं है" 

जिस मां ने अपना पूरा समय बच्चों के लिए समर्पित किया, उसे कुछ पल देना भी हमारी जिम्मेदारी है. थोड़ी बातचीत और साथ बिताया गया समय उन्हें सबसे बड़ी खुशी देता है.

"आपने मेरे लिए किया ही क्या है" 

मां के त्याग का कोई हिसाब नहीं लगाया जा सकता. उनकी मेहनत और प्यार को शब्दों या पैसों में नहीं मापा जा सकता.

"आपसे बात करके सिरदर्द होता है" 

ऐसी बातें मां के आत्मसम्मान और भावनाओं को गहराई से आहत करती हैं. असहमति होने पर भी बेहतर भाषा का प्रयोग करना चाहिए.

"मेरी लाइफ में दखल मत दो" 

मां का हर हस्तक्षेप रोक-टोक नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा, भलाई और भविष्य की चिंता से जुड़ा होता है. उनकी बातों के पीछे छिपे प्यार और अनुभव को समझने की कोशिश करें. अगर किसी बात पर मतभेद हो, तो गुस्से के बजाय धैर्य और सम्मान के साथ अपनी राय रखें. यही स्वस्थ और मजबूत रिश्ते की पहचान है.

याद रखे कि मां का साथ और उनका स्नेह जीवन की सबसे बड़ी दौलत माना जाता है. इसलिए उनसे बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. सम्मान, प्यार और संवाद किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने की सबसे बड़ी कुंजी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com