विज्ञापन

बच्चे के PTM में जा रहे हैं तो टीचर से ना पूछें ये 7 सवाल, स्‍टूडेंट के कॉन्फिडेंस और पढ़ाई दोनों पर पड़ेगा असर

पैरेंट-टीचर मीटिंग बच्चे की पढ़ाई और विकास पर खुलकर बात करने का सबसे अच्छा मौका होती है. लेकिन कुछ छोटी गलतियां इस मुलाकात का फायदा कम कर सकती हैं. जानिए PTM में कौन-सी 7 बातें बिल्कुल नहीं करनी चाहिए.

बच्चे के PTM में जा रहे हैं तो टीचर से ना पूछें ये 7 सवाल, स्‍टूडेंट के कॉन्फिडेंस और पढ़ाई दोनों पर पड़ेगा असर
माता-पिता से स्कूल के बारे में फीडबैक कैसे लिखें?

स्कूल में होने वाली पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) सिर्फ रिपोर्ट कार्ड देखने या नंबर जानने का मौका नहीं होती. ये वो समय होता है जब पेरेंट्स और टीचर्स मिलकर बच्चे की पढ़ाई, बिहेवियर और फ्यूचर को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं. लेकिन कई बार कुछ छोटी-छोटी गलतियां इस बातचीत का मकसद ही बिगाड़ देती हैं. कुछ बातें बच्चे का आत्मविश्वास कम कर सकती हैं, तो कुछ से शिक्षक और अभिभावकों के बीच दूरी बढ़ सकती है. अगर आप चाहते हैं कि PTM आपके बच्चे के लिए फायदेमंद साबित हो, तो इन 7 बातों से जरूर बचें.

बच्चे की बुराई सबके सामने न करें

PTM में कभी भी बच्चे को डांटना, शर्मिंदा करना या उसकी कमियां गिनाना सही नहीं है. "तुम तो कभी पढ़ते ही नहीं" या "तुम हमेशा गलतियां करते हो" जैसी बातें बच्चे के आत्मविश्वास को चोट पहुंचा सकती हैं. बेहतर होगा कि उसकी कमजोरियों पर शांत तरीके से बात करें और सुधार का रास्ता खोजें.

पूरी बातचीत पर अकेले कब्जा न करें

कुछ माता-पिता सिर्फ अपनी बात कहते रहते हैं और शिक्षक की राय सुनने का मौका ही नहीं देते. याद रखें कि शिक्षक रोज आपके बच्चे के साथ समय बिताते हैं और उनके अनुभव काफी अहम होते हैं. इसलिए बातचीत दो तरफा रखें और उनकी सलाह ध्यान से सुनें.

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरे बच्चों से तुलना न करें

"देखो, शर्मा जी का बेटा कितना अच्छा पढ़ता है" जैसी बातें बच्चे को दुखी कर सकती हैं. हर बच्चे की सीखने की गति और क्षमता अलग होती है. तुलना करने के बजाय उसके अपने प्रदर्शन और सुधार पर ध्यान दें.

शिक्षक से बहस या झगड़ा न करें

अगर किसी बात से असहमति है तो उसे शांति से रखें. गुस्से में बहस करने से समस्या का हल नहीं निकलता. इससे शिक्षक और अभिभावकों के बीच भरोसा भी कम हो सकता है, जिसका असर आखिरकार बच्चे पर पड़ता है.

शिक्षक की सलाह को नजरअंदाज न करें

अगर शिक्षक किसी आदत, पढ़ाई या व्यवहार को लेकर चिंता जता रहे हैं, तो उसे हल्के में न लें. समय रहते ध्यान देने से कई समस्याएं आसानी से दूर हो सकती हैं. उनकी बात सुनें और घर पर भी जरूरी बदलाव करने की कोशिश करें.

सिर्फ शिकायतें लेकर न पहुंचें

PTM का मकसद केवल स्कूल की कमियां गिनाना नहीं है. अगर आपको कोई शिकायत है तो जरूर रखें, लेकिन बच्चे की अच्छी बातों और स्कूल की सकारात्मक कोशिशों की भी सराहना करें. इससे बातचीत ज्यादा बेहतर और सकारात्मक बनती है.

बच्चे को नजरअंदाज न करें

अगर बच्चा PTM में मौजूद है, तो उसकी मौजूदगी को महत्व दें. सिर्फ उसके नंबरों की बात करने के बजाय उससे भी पूछें कि उसे क्या मुश्किल आ रही है और वह क्या सोचता है. इससे उसे लगेगा कि उसकी राय भी मायने रखती है और वह अपनी पढ़ाई की जिम्मेदारी ज्यादा अच्छे से समझेगा.

यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा रात में दांत पीसता है? पीडियाट्रिशियन ने बताया बच्चा क्यों करता है ऐसा, कैसे छूटेगी ये आदत

यह भी पढ़ें: छोटे बच्चे का कान कैसे साफ करें? पीडियाट्रिशियन ने बताई पैरेंट्स के लिए जरूरी बातें

यह भी पढ़ें: प्रोटेस्ट और स्ट्रेस के माहौल में बच्चे हो रहे हैं फ्रस्ट्रेट? माता-पिता के ये 3 कदम देंगे इमोशनल सपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com