- दूसरों की मदद करना सिखाएं.
- मां-बाप बच्चों के सामने लड़ाई न करें.
- दोस्त बनाने के लिए करें प्रेरित.
Parenting tips : बच्चे अगर कम उम्र में नकारात्मक विचारों को अपने अंदर समेटने लगे तो मां बाप की जिम्मेदारी है कि वह उन्हें इन सब से दूर करें. अभिभावक का फर्ज है कि वह अपने लाडले व लाडली के अंदर पनप रहे गलत स्वभाव पर रोक लगाएं और उसे एक बेहतर इंसान बनाएं. दरअसल हर बच्चा अलग-अलग स्वभाव का होता है, जिसमें कुछ बच्चे कोई भी काम बहुत जल्दी में करते हैं. ऐसे बच्चों में धैर्य (lack of patience) की कमी होती है, जो उनके भविष्य के लिए ठीक नहीं है. ऐसे में यहां बताए गए कुछ आसान टिप्स (Parenting tips) की मदद से अपने लाडले व लाडली के अंदर विनम्रता और सहनशीलता का भाव पैदा कर सकते हैं.
ऐसे बनाए बच्चे को सहनशील | Parenting tips for angry and stubborn child
खुद को बदलोअगर आप चाहते हैं कि बच्चे के अंदर धैर्य, विनम्रता और सहनशीलता आए तो खुद को पहले बदलिए. कई बार माता-पिता बच्चों के सामने छोटी-छोटी बातों पर लड़ने झगड़ने लग जाते हैं, जिससे बच्चे के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है. फिर वह भी उसी नक्शेकदम पर चलने लग जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बच्चे को विनम्र और धैर्यवान बनाने के लिए आपको बच्चे के अंदर दया भाव पैदा करना होगा. आपको उसे जरूरतमंदों की मदद करना सिखाना होगा. इससे वह अपनी गलती दूसरों पर थोपने से बचेंगे. आपको बच्चे के अंदर गलती स्वीकार करने की आदत को पैदा करना होगा.
प्रशंसा करना सिखाएंबच्चे को विनम्र बनाने के लिए आपको उसके अंदर दूसरे के अच्छे कामों की तारीफ करना सिखाना होगा. इससे उसके अंदर अहांकार की भावना कभी नहीं आएगी. इससे बच्चे का दायरा बढ़ता है और वह मिलनसार बनता है.
शेयरिंग की आदतबच्चे को विनम्र बनाने के लिए आपको उसे शेयरिंग सिखानी होगी. उसे बताना होगा की कोई भी चीज छोटे भाई बहन और दोस्तों से मिल बांटकर खानी होगी. इसके अलावा आप बच्चे को दोस्त बनाने के लिए भी प्रेरित कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Cannes 2022: दीपिका पादुकोण का दिखा खास अंदाज, खास स्टाइल में साड़ी पहन फैंस के उड़ाए होश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं