विज्ञापन

बेकार समझ कर फेंक देते हैं इस फल के छिलके! इस ट्रिक से घर पर बनाएं एंटी-एजिंग Vitamin C रिच सीरम

Orange Peel Serum: संतरे के छिलकों में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं. इस आर्टिकल में जानें घर पर कैसे बनाएं इससे सीरम.

बेकार समझ कर फेंक देते हैं इस फल के छिलके! इस ट्रिक से घर पर बनाएं एंटी-एजिंग Vitamin C रिच सीरम
Anti-Aging Serum: संतरे के छिलके से कैसे बनाएं सीरम. (AI Generated Image)

How To Make Vitamin C Serum At Home: सुंदर दिखना भला किसे पसंद नहीं, हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और जवां दिखे, लेकिन आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खान-पान, प्रदूषण के चलते स्किन से जुड़ी कई समस्याएं परेशान करने लगती हैं. हममें से ज्यादातर लोग स्किन के हेल्दी रखने के लिए अक्सर महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और सीरम पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप बिना पैसे खर्च किए घर पर विटामिन सी रिच सीरम बना सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं घर पर कैसे बनाएं सीरम. 

Latest and Breaking News on NDTV

हम जिस सीरम की बात कर रहे हैं उसे संतरे के छिलके से तैयार किया जदाता है. आपको बता दें कि संतरे के छिलकों में भरपूर मात्रा में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये न केवल चेहरे के दाग-धब्बों को कम करते हैं, बल्कि झुर्रियों को रोककर स्किन में कसावट भी लाते हैं.

घर पर कैसे तैयार करें एंटी-एजिंग सीरम- (How to prepare anti-aging serum at home)

​इस सीरम को बनाने के लिए आपको संतरों के छिलके, ​गुलाब जल, एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन, विटामिन-E कैप्सूल की आवश्यकता होती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

  • ​स्टेप- 1 छिलकों का पाउडर-  सबसे पहले संतरों को अच्छे से धो लें. अब इनका छिलका उतारें और सफेद वाला हिस्सा जितना हो सके हटा दें. इन छिलकों को धूप में सुखा लें. अगर जल्दी है, तो ओवन में एकदम कम तापमान पर सुखा सकते हैं. सूखने के बाद इन्हें मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें और छान लें. 
  • स्टेप- 2 विटामिन-C-  एक कटोरी में एक चम्मच संतरे का पाउडर और गुलाब जल मिलाएं. इसे कुछ घंटे के लिए ढककर छोड़ दें. इतने समय में गुलाब जल छिलकों से सारा विटामिन-C सोख लेगा. अब इसे एक पतले कपड़े या छलनी से छान लें. जो रस निकलेगा, वही आपका असली खजाना है.
  • स्टेप-3 सीरम-  अब इस रस में एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन डालें. इसके बाद विटामिन-E कैप्सूल को पंचर करके उसका तेल इसमें निचोड़ दें. इसे तब तक अच्छे से फेंटें जब तक यह एक हल्का गाढ़ा जेल न बन जाए.

कैसे करें ​इस्तेमाल- 

इस सीरम को एक कांच की गहरे रंग की शीशी में भर लें. इसे हमेशा फ्रिज में ही रखें, क्योंकि घर पर बने इस सीरम में कोई केमिकल नहीं है, इसलिए यह बाहर जल्दी खराब हो सकता है. रात को चेहरा धोने के बाद इसकी 3-4 बूंदें चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से ऊपर की तरफ मसाज करें.

ये भी पढ़ें- किचन से कॉकरोच कैसे भगाएं? अपनाएं ये 9 आसान तरीके, दोबारा कभी नजर नहीं आएंगे...

अस्थमा अटैक आने पर साथ वाले क्या करें? डॉक्टर ने बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com