विज्ञापन

बसरात में बदन चिपचिपा क्यों हो जाता है? इन 3 तरीकों से दूर होगी चिपचिपाहट

Skin Care in Monsoon: आइए बिना देरी किए जानते हैं बारिश में हो रही चिपचिपाहट को दूर करने के लिए क्या करना होगा?

बसरात में बदन चिपचिपा क्यों हो जाता है? इन 3 तरीकों से दूर होगी चिपचिपाहट
बारिश में चिपचिपी स्किन से कैसे निपटें?

Skin Care in Monsoon: बारिश का मौसम देखने में जितना अच्छा लगता है, असल में उतनी ही दिक्कतों के साथ आता है. हवा में मौजूद नमी पसीने को जल्दी सूखने नहीं देती है, जिसके कारण बदन चिपचिपा, भारी और थका हुआ महसूस करने लगता है. अगर आप इन दिक्कतों से छुटकारा पान चाहते हैं, तो सुबह उठकर नीचे बताए गए ये 3 काम कर सकते हैं. आइए बिना देरी किए जानते हैं बारिश में हो रही चिपचिपाहट को दूर करने के लिए क्या करना होगा?

Latest and Breaking News on NDTV

चिपचिपी स्किन से बचने का घरेलू तरीका

ठंडक देने वाले पानी से नहाएं: बारिश के मौसम में उमस के कारण चिपचिपापन महसूस होना आम है. ऐसे में इस समस्या से राहत पाने के लिए आप नीम के पानी से स्नान कर सकते हैं. नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं. ऐसे में अगर आप नीम की पत्तियों को पानी में डालकर नहाते हैं, तो शरीर में हो रही खुजली और पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं.

सही कपड़े पहनें: बारिश के मौसम में चिपचिपापन दूर करने के लिए सही कपड़े पहनें. कॉटन, मुलमुल, लिनन के कपड़े हवा को आसानी से गुजरने देते हैं और शरीर के तापमान को भी कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं. इस मौसम में अगर आप टाइट कपड़े पहनते हैं, तो न सिर्फ पसीना ज्यादा आ सकता है, बल्कि गर्मी भी ज्यादा लग सकती है. 

हाइड्रेटिंग फल खाएं: बसरात में शरीर बाहर से जितना परेशान होता है, अंदर से उतना ही जल्दी डीहाइड्रेट भी हो जाता है, जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो पसीना गाढ़ा और चिपचिपा होने लगता है, जो असहजता बढ़ाता है. ऐसे में दिन भर में 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं और हाइड्रेटिंग फल जैसे खीरा, तरबूज, खरबूजा, सलाद, दही इन सभी को अपनी डाइट में शामील करें.

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में किचन को ठंडा कैसे रखें? अपनाएं ये आसान टिप्स, नहीं होगा हाल-बेहाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com