विज्ञापन

फल खाएं और छिलका लगाएं! गर्मियों में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए इस फल का ऐसे करें इस्तेमाल

Orange Fruits And Peel For Skin: गर्मी का मौसम आते ही सबसे ज्यादा स्किन से जुड़ी समस्याएं परेशान करती हैं. अगर आप भी अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में जानें कौन से फल का करें सेवन.

फल खाएं और छिलका लगाएं! गर्मियों में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए इस फल का ऐसे करें इस्तेमाल
Orange Fruits And Peel For Skin: गर्मियों में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कौन सा फल खाएं.

बढ़ते प्रदूषण और तेज धूप से हमारी त्वचा पर गहरा असर पड़ता है. ऐसे में कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स कभी-कभी त्वचा को और नुकसान पहुंचा सकते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर त्वचा को अंदर से पोषण मिले, तो उसका असर बाहर भी दिखता है.  यही वजह है कि मौसमी फल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा की गहराई तक जाकर उसे साफ करते हैं, मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं. खासतौर पर खट्टे फल, जिनमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, त्वचा को निखारने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

स्किन के लिए फायदेमंद है संतरा- (Orange Best For Skin)

वैज्ञानिक शोध के मुताबिक, विटामिन सी त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे स्किन टाइट और हेल्दी बनी रहती है. गर्मियों के मौसम में मिलने वाला संतरा इस मामले में सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी त्वचा की टैनिंग को कम करने में मदद करते हैं.

जब त्वचा सूरज की तेज किरणों के संपर्क में आती है, तो उसमें मेलानिन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे चेहरा काला दिखने लगता है. संतरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व धीरे-धीरे त्वचा की रंगत को सुधारता हैं. इसके अलावा, संतरा त्वचा की सफाई भी करता है, जिससे चेहरे पर जमी गंदगी और ऑयल हट जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

संतरे के छिलके के फायदे- Orange Peel Benefits:

विशेषज्ञ बताते हैं कि संतरे के छिलके में भी उतने ही पोषक तत्व होते हैं जितने उसके गूदे में. सूखे छिलकों का पाउडर जब त्वचा पर लगाया जाता है, तो यह एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है. यह मृत त्वचा को हटाकर नई त्वचा को बाहर लाता है. वहीं, संतरे का रस त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें हल्दी जैसे प्राकृतिक तत्व मिलाने से त्वचा को अतिरिक्त एंटीबैक्टीरियल फायदे मिलते हैं, जिससे पिंपल्स और दाने कम होते हैं.

हालांकि, किसी भी प्राकृतिक चीज का इस्तेमाल संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए. जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से त्वचा सूखी हो सकती है. इसलिए हफ्ते में दो से तीन बार ही इस उपाय को करना बेहतर है.

ये भी पढ़ें- शाम होते ही घर की खिड़की और दरवाजे से हमला बोलते हैं मच्छर, तो आज ही करें यह देसी उपाय...

GB Road Files: दिल्ली के मशहूर रेड लाइट एरिया से रूह कंपा देने वाली आपबीती | Read

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Orange Fruits And Peel For Skin, Orange For Skin, Orange Peel For Skin, Orange Eating Benefits, Orange Peel Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com