विज्ञापन

Oil Stain On Clothes: कपड़ों पर लग गया तेल का दाग, पाउडर डालें या पानी से करें साफ? जानें एक्सपर्ट का आसान तरीका

Removing Oil Stains from Clothes: कपड़ों पर तेल का दाग लगने पर सीधे पानी से रगड़ने के बजाय पहले कॉर्नस्टार्च या बेकिंग सोडा से तेल सोखें. फिर डिश सोप और ठंडे पानी से सफाई करें.

Oil Stain On Clothes: कपड़ों पर लग गया तेल का दाग, पाउडर डालें या पानी से करें साफ? जानें एक्सपर्ट का आसान तरीका
तेल के दाग को साफ करने का यह आसान तरीका है
ndtv

खाना बनाते समय कपड़ों पर तेल की छींट पड़ जाए तो सबसे पहले हम पानी और साबुन लेकर उसे रगड़ना शुरू कर देते हैं. लेकिन यही तरीका कई बार दाग को और मुश्किल बना देता है. तेल और पानी आसानी से नहीं मिलते, इसलिए तेल के दाग पर सीधे पानी डालने के बजाय पहले उसे सोखना ज्यादा कारगर माना जाता है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट की सलाह के मुताबिक तेल के दाग को साफ करने का आसान तरीका. एक बार आप इस तरीके को अपना लेंगे तो आसानी से दाग को साफ कर सकते हैं.

पानी से पहले पाउडर डालें

जानकारी के अनुसार, तेल गिरते ही सबसे पहले पेपर टॉवल या साफ कपड़े से दाग को हल्के हाथ से दबाकर अतिरिक्त तेल सोख लें. इसके बाद दाग पर कॉर्नस्टार्च या बेकिंग सोडा डालकर 15 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें. पाउडर तेल को सोखने में मदद करताा है.

अब डिश सोप करेगा काम

बता दें कि पाउडर हटाने के बाद दाग वाली जगह पर थोड़ी मात्रा में डिश सोप लगाएं. मुलायम टूथब्रश या उंगली से करीब एक मिनट तक हल्के हाथ से रगड़ें. इसके बाद कपड़े को ठंडे पानी से धो लें. जरूरत पड़ने पर यह प्रक्रियाा दोबारा की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: 40 के बाद पेट की चर्बी नहीं हो रही कम? अपना लें जापानी लोगों की ये 5 आदतें, एक्सपर्ट ने बताया महीनेभर में दिखने लगेगा असर

गर्म पानी से क्यों बचें

तेल के दाग पर गर्म पानी डालने से बचना चाहिए. ज्यादा गर्मी बचे हुए तेल को कपड़े के रेशों में और मजबूती से जमा कर सकती है. इसी वजह से दाग पूरी तरह निकलने तक कपड़े को ड्रायर में डालनाा भी ठीक नहीं है.

हर कपड़े पर न आजमाएं ये तरीका

बता दें कि कॉटन, पॉलिएस्टर और डेनिम जैसे कपड़ों पर यह तरीका इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन सिल्क, जॉर्जेट या कैश्मीयर जैसे नाजुक कपड़ों पर घरेलू प्रयोग करने के बजाय प्रोफेशनल ड्राई क्लीनिंग बेहतर है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक दाग जितनी जल्दी साफ किया जाए, उसे हटाना उतना ही आसाान होता है.

यह भी पढ़ें: प्रेस पर जम गई है कालिख और कपड़े भी हो रहे हैं खराब? इन आसान तरीकों से मिनटों में साफ हो जाएगा जला हुआ दाग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oil Stains On Clothes, Soda Benefits, Soda Bad Effects
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com